जैसलमेर में अब कोरोना का महाविस्फोट, 26 नए संक्रमित

जैसलमेर. कोरोना का अब महाविस्फोट हुआ है। बुधवार को 26 नए संक्रमित पाए गए, यह आंकड़ा एक ही दिन में अब तक का सर्वाधिक है। पोकरण क्षेत्र में एक पाॅजिटिव बीती रात को सामने आया था। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 364 हो गई है। इतनी बड़ी तादाद में पाॅजिटिव केसेज के सामने आने से आमजन में जहां भय का माहौल गहरा रहा है वहीं चिकित्सा महकमे के भी हाथ-पांव फूलने तय है।

संक्रमितों में पांच सीसुब के जवान

जैसलमेर क्षेत्र में पाए गए पाॅजिटिव में 5 जने सीमा सुरक्षा बल के जवान शामिल हैं। जानकारी के अनुसार जोधपुर मार्ग स्थित सीसुब के 30 साल के दो, 31 व 34 वर्ष का एक-एक जवान पाॅजिटिव आया है तो 36 साल का जवान सीसुब डाबला का है। ऐसे ही 45 वर्षीय एक व्यक्ति आशायच गांव का निवासी है। शहर में गांधी काॅलोनी 26, 18 और 27 साल के तीन पुरुष व 10 साल की एक बच्ची, ढिब्बा पाड़ा में 31 साल, किले ऊपर कुंड पाड़ा में 38 साल, बबर मगरा में 27 व 36 वर्ष, गफूर भट्ठा में 43 वर्षीया महिला संक्रमित पाई गई है। एयरफोर्स सर्किल के पास 27 वर्षीय, सांवल काॅलोनी में 40 वर्षीय, हमीरा रेलवे स्टेशन पर कार्यरत 26 वर्षीय, रेलानी पाड़ा निवासी 50 वर्षीया महिला, 41 वर्षीय कुंभार पाड़ा निवासी, 35 साल का नाथानी पाड़ा निवासी और सोनी पाड़ा निवासी 40 वर्षीया महिला की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है। गौरतलब है कि बुधवार सुबह आई जांच रिपोर्ट में जैसलमेर क्षेत्र की कुल 49 रिपोर्ट पेंडिंग रखी गई थी। जिसमें से 24 जने देर शाम को पाॅजिटिव और शेष 25 जने नेगेटिव आए हैं।

पोकरण में मिले 3 कोरोना संक्रमित

पोकरण. कस्बे में बुधवार शाम आई रिपोर्ट में दो नए कोरोना संक्रमित सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि क्षेत्र में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार शाम प्राप्त हुई रिपोर्ट में कोरोना के दो नए संक्रमित सामने आए। कस्बे के वार्ड संख्या पांच निवासी 45 वर्षीय व वार्ड संख्या नौ निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिन्हें कोविड केयर सेंटर में भर्ती कर उपचार किया जाएगा। ऐसे ही एक व्यक्ति बीती रात पाॅजिटिव पाया गया था।

जैसलमेर में अब कोरोना का महाविस्फोट, 26 नए संक्रमित

source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/corona-blast-now-in-jaisalmer-26-new-infected-6364189/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां