480 गर्भवती महिलाओं व 1,340 बच्चों का टीकाकरण

जैसलमेर. जिले में अगस्त माह के चतुर्थ गुरुवार को चिकित्सा विभाग की ओर से विभिन्न स्थानों पर विभागीय कार्मिकों द्वारा मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस आयोजित कर स्वास्थ्य सेवाएं दी गई। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुणाल साहु ने बताया कि जिले भर में एएनएम, आशाओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से गुरुवार को मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के अवसर पर निर्धारित स्थलों पर कुल 166 टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया। डॉ. साहु ने बताया कि जिले में आयोजित 166 टीकाकरण सत्रों मे 480 गर्भवती महिलाओं एवं 1, 340 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं का पंजीयन कर प्रसव पूर्व जांच व परामर्श तथा आयरन फोलिक एसिड की गोलियों का वितरण किया गया। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुणाल साहु व डॉ. अशोक विश्नोई ने सीएचसी सांकड़ा, उप स्वास्थ्य केन्द्र चौक, सनावडा, मदासर, रासला व आकल तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एनएचएम अजयसिंह कड़वासरा ने पीएचसी देवीकोट, सांगड़ एवं सीएचसी फतेहगढ़ में आयोजित मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवसों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। डॉ. साहु ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उप स्वास्थ्य केन्द्र रासला पर कार्यरत एएनएम के अनुपस्थित पाए जाने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया।

480 गर्भवती महिलाओं व 1,340 बच्चों का टीकाकरण

source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/maternal-child-health-and-nutrition-day-organized-in-jaisalmer-6366171/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां