गाय से टकराई बाइक, युवक की हुई मौत

पोकरण. क्षेत्र के एकां गांव में शनिवार देर रात एक बाइक सड़क पार कर रही गाय से टकरा गई। जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। एकां निवासी सदीकखां (24) पुत्र लाधूखां शनिवार देर रात एकां गांव से अपनी ढाणी की तरफ जा रहा था। इस दौरान सरणायत फांटा के पास एक गाय अचानक सड़क पर आ गई। जिससे बाइक की उससे भिड़ंत हो गई। सदीकखां गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना ढाणीवासियों को दी तथा घायल को तत्काल पोकरण के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रैफर कर दिया। गाय के सींग छाती में लग जाने से युवक की हालत नाजुक बनी हुई थी। देर रात उसे जोधपुर ले जाकर अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक की मौत से एकां ग्राम पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/bike-collided-with-cow-young-man-died-6426631/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां