Video: मोहनगढ में सरपंच के पाचं व वार्ड पंच के 43 आवेदन

मोहनगढ जैसलमेर जिले की पंचायत समिति मोहनगढ में बुधवार को सरपंच व वार्ड पंच के नाम निर्देशन के आवेदन लिए गए। इसी के तहत मोहनगढ ग्राम पंचायत के लिए रिटर्निंग अधिकारी रोहिताश सिंह के सामने पांच महिला प्रत्याशियों ने सरपंच पद के लिए आवेदन प्रस्तुत किए गए। वहीं मोहनगढ ग्राम पंचायत के २३ वार्ड के लिए ६३ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र पेश किए गए। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सरपंच व वार्ड पंच के आवेदन के लिए सुबह दस बजे सांय पाचं बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के लिए भीड़ लगी रही। शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस भी तैनात रही। मोहनगढ पुलिस थानाधिकारी माणक राम विश्नोई मय जाब्ते के दिन भर मोहनगढ कस्बे व आस पास के क्षेत्रों में गश्त पर रहे। सरपंच व वार्ड पंच के नामांकन के दौरान कोविड १९ के नियमों का पालन किया गया। रिटर्निंग अधिकारी रोहिताश सिंह ने बताया कि सरपंच पद के लिए पांच महिला प्रत्याशियों ने आवेदन किया। जिसमें रूकमा कंवर, देउ कंवर, रहीमा, हवा, लता बानों शामिल है। वहीं २३ वार्ड के लिए ६३ आवेदन प्राप्त हुए है। गुरूवार एक अक्टूबर को सुबह १० बजे से तीन बजे तक प्रत्याशी अपना आवेदन वापिस ले सकेंगें।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/video-43-applications-of-sarpanch-s-five-and-ward-panch-in-mohangarh-6432168/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां