...ताकि महिला मतदाताओं की सही हो सके पहचान -मतदान केन्द्र में मौजूद रहेगी एएनएम, आंगनवाड़ी व साथिन
जैसलमेर. पंच व सरपंच के मतदान के दिवस महिला मतदाताओं की पहचान के लिए सम्बन्धित क्षेत्र की एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहेंगी। गौरतलब है कि जिले में प्रथम चरण में पंचायत समिति भणियाणा क्षेत्र की 32 ग्राम पंचायतों में 28 सितम्बर, द्वितीय चरण में पंचायत समिति फतेहगढ़ क्षेत्र की 30 ग्राम पंचायतों में 3 अक्टूबर और तृतीय चरण में पंचायत समिति जैसलमेर क्षेत्र की 18, नाचना क्षेत्र की 16 व सांकड़ा क्षेत्र की 24 ग्राम पंचायतों में 6 अक्टूबर, चतुर्थ चरण में पंचायत समिति सम क्षेत्र की 38 और पंचायत समिति मोहनगढ़ क्षेत्र की 18 ग्राम पंचायतों में 10 अक्टूबर को पंच व सरपंच के लिए मतदान होंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओपी विश्नोई ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं उप निदेशक महिला एवं बाल विकास को निर्देशित किया कि वे चारों चरणों में होंने वाले पंच व सरपंच के मतदान के दिवस महिला मतदाताओं की पहचान के लिए सम्बन्धित क्षेत्र की एएनएमए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व साथिन को मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहने के लिए पाबंद करें, ताकि मतदान दल के सदस्यों को आवश्यकता होंने पर महिला मतदाओं की पहचान की जा सके।
source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/so-that-the-identity-of-women-voters-can-be-corrected-anm-angan-6420829/
Comments
Post a Comment