430 गर्भवती महिलाओं व 1519 बच्चों का टीकाकरण
जैसलमेर. जिले में सितम्बर माह के चतुर्थ गुरुवार को चिकित्सा विभाग के कार्मिकों द्वारा विभिन्न स्थानों पर मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस आयोजित कर स्वास्थ्य सेवाए प्रदान की गई। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुणाल साहु ने बताया कि जिले भर में एएनएम, आषाओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से गुरुवार को मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर निर्धारित स्थलों पर कुल 179 टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया। डॉ. साहु ने बताया कि जिले में आयोजित कुल 179 टीकाकरण सत्रों मे 430 गर्भवती महिलाओं एवं 1 हजार 519 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं का पंजीयन कर प्रसव पूर्व जांच व परामर्श तथा आयरन फोलिक एसिड की गोलियों का वितरण कर लाभान्वित किया गया। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुणाल साहु व डॉ. अशोक की ओर से उप स्वास्थ्य केन्द्र, दामोदरा, मेघवालों की ढाणी, नीम्बा एवं सीएचसी सम में तथा अजय सिंह कडवासरा, पवन शर्मा अवं उमेश आचार्य ने उप स्वास्थ्य केन्द्र अमर सागर एवं आंगनवाडी केन्द्र रूपसी में आयोजित मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवसों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। डॉ. साहु ने बताया कि विभागीय अधिकारियों व चिकित्सा संस्थानों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों तथा सुपरवाईजरी स्टॉफ द्वारा भी जिले में आयोजित मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (एमसीएचएन डे ) पर आयोजित टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/vaccination-of-430-pregnant-women-and-1519-children-6420808/
Comments
Post a Comment