साइकिल पाकर खिले चेहरे, 57 बालिकाओं को किया वितरित

लाठी. बालिका शिक्षा में बढ़ावा किए जा रहे विभिन्न प्रयासों के तहत शुक्रवार को कस्बे में स्थित राजकीय उ'च माध्यमिक विद्यालय परिसर में बालिकाओं को नि:शुल्क साइकिल वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया। साइकिल वितरण आयोजन की अध्यक्षता सरपंच महेन्द्र चावला, मुख्य अतिथि भामाशाह जमालदीन, विशिष्ट अतिथि सोनाराम दर्जी, अशोक पंवार, खुशालाराम उपस्थित रहे। सबसे पहले मां सरस्वती का दीप प्र"वलित कर कार्यक्रम का आगाज हुआ। विद्यालय के संस्थाप्रधान इनायत अली ने अतिथियों का स्वागत किया। संस्था प्रधान इनायत अली ने बताया कि साइकिल वितरण कार्यक्रम में विद्यालय की आठवीं पास कुल 57 बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई। ये साइकिल राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत वितरित की गई है। कार्यक्रम के अध्यक्ष सरपंच महेन्द्र चावला ने गहलोत सरकार की प्रशंसा की और बालिकाओं को आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का महत्व समझाया। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक बृजेश कुमार ने सभी अभिभावकों व अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम का मंच संचालन विद्यालय के शिक्षक गिरधारीलाल बिश्नोई ने किया। इस मौके पर विद्यालय के स्टाफ सहित बालिकाओं के माता-पिता, संरक्षक, परिवारजनों सहित गांव के भामाशाह व ग्रामवासी भी मौजूद रहे।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/faces-blossomed-after-getting-a-bicycle-distributed-to-57-girls-7194341/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां