पकड़ा गया नवाबखां का सहयोगी फतनखां!


पोकरण (जैसलमेर). जिले के चांधन से स्लीपर सैल के रूप में पकड़े गए एक आरोपी के सहयोगी को सुरक्षा एजेंसियों की ओर से पकड़ा गया है। गौरतलब है कि जयपुर से आई सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों की ओर से चांधन से कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति को पकड़ा गया था। जिससे जयपुर में पूछताछ की जा रही है। आरोप है कि वह स्लीपर सैल के रूप में कार्य करते हुए दुश्मन देश पाकिस्तान को सूचनाएं भेजता है। पूछताछ के दौरान सुरक्षा एजेंसियों की ओर से फलसूण्ड से उसके सहयोगी को पकड़ा गया है। बाड़मेर जिले के शिव थानाक्षेत्र निवासी फतनखां पुत्र दितेखां फलसूण्ड में टायर पंक्चर की दुकान करता है। आरोप है कि वह नवाबखां का सहयोग करता था तथा नवाबखां ने पूछताछ के दौरान उसका नाम लिया है। साथ ही बताया जा रहा है कि फतनखां भी नवाबखां के साथ पाकिस्तान गया था। सुरक्षा एजेंंसियों ने उसे दस्तयाब किया और पूछताछ के लिए जयपुर लेकर गए है। सुरक्षा एजेंसियों की फलसूण्ड क्षेत्र में कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
...तो और चेहरों से भी हट सकेगा पर्दा
पूर्व में सुरक्षा एजेंसियों की ओर से नवाबखां को पकड़ा गया। उस पर स्लीपर सैल के रूप में कार्य करने का संदेह है। पूछताछ में उसने फतनखां का नाम लिया, तो सुरक्षा एजेंसियों ने उसे भी धर लिया है। जिससे जयपुर में पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार नवाबखां की रिश्तेदारी पाकिस्तान में है तथा वह पाकिस्तान की कई यात्राएं भी कर चुका है। इन यात्राओं के दौरान ही आइएसआइ एजेंटों की ओर से उससे मिलने व लालच में लेने का संदेह जताया जा रहा है। अब उसके सहयोगी के रूप में फतनखां को भी पकड़ा गया है। जिससे और भी कई लोगों के पकड़े जाने व कई राज खुलने की संभावना जताई जा रही है।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/nawab-khan-s-aide-fatan-khan-was-caught-7195625/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां