सरकार की जिम्मेवारी को पूरा करने का करेंगे प्रयास : मंत्री


पोकरण. राजस्थान सरकार के अल्पंसख्यक मामलात, वक्फ, उपनिवेशन कृषि सिंचित विकास, जल संचयन मंत्री व पोकरण विधायक शाले मोहम्मद ने कहा कि राज्य सरकार ने जो जिम्मेवारी दी है, उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। मंत्री ने क्षेत्र के बड़ली नाथूसर गांव में प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविर का निरीक्षण कर ग्रामीणों व अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व में उनके पास अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण विभाग का जिम्मा था, लेकिन मुख्यमंत्री ने उन्हें मंत्रिमंडल पुनर्गठन के दौरान किसानों से जुड़े उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी है, जो सीमावर्ती जिलों से जुड़े किसानों से संबंधित है। वे उसे हरसंभव बखूबी से निभाने का प्रयास करेंगे तथा किसानों की हर समस्या का समाधान हो, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी राज्य सरकार की ओर से क्षेत्र के विकास को लेकर जो भी मांग मुख्यमंत्री से की गई, उसे पूरा किया गया है तथा क्षेत्र में गत तीन वर्षों में कई विकास कार्य व नई योजनाएं लागू हुई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगामी दो वर्षों में भी क्षेत्र के विकास एवं किसान, गांव व गरीब की हर समस्या के निराकरण में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। यहां पहुंचने पर मंत्री व अन्य अतिथियों का मौलाना मोहम्मद रशीदी व सरपंच प्रहलादराम ने स्वागत व अभिनंदन किया।
शिविर का निरीक्षण कर किया निर्देशित
मंत्री शाले मोहम्मद ने बड़ली नाथूसर गांव में आयोजित शिविर का निरीक्षण कर विभागों की ओर से लगाई गई स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी से उनके विभाग से संबंधित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने, अधिकाधिक संख्या में ग्रामीणों को आवासीय पट्टे जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण को देखते हुए आवश्यक रूप से टीकाकरण करवाने व दोनों डोज लेने की बात कही।
बांटी सामग्री व प्रमाण पत्र
शिविर के दौरान मंत्री शाले मोहम्मद ने विभिन्न विभागों की ओर से किए गए कार्यों के प्रमाण पत्र व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता विभाग की ओर से दिव्यांगों और जरुरतमंदों को सामग्री का वितरण किया। इस मौके पर तहसीलदार बंटी राजपूत ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में माड़वा सरपंच फजलदीन मेहर, हजूरखां, मौलवी रईसदीन ननेऊ सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। संचालन एसीबीईओ विष्णुकुमार छंगाणी ने किया।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/will-try-to-fulfill-the-responsibility-of-the-government-minister-7193200/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां