कथा के छठे दिन किए कई प्रसंगों पर प्रवचन
पोकरण. क्षेत्र के खेतोलाई गांव में बालाजी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत चल रही रामकथा के छठे दिन कथावाचक शिवज्योतिषानंद महाराज जिज्ञासु ने विभिन्न प्रसंगों पर प्रवचन किए। गुरुवार को सुबह यजमान मांगीलाल जाणी व रविन्द्र विश्रोई ने विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की। कथावाचक जिज्ञासु ने भगवान श्रीराम के वनवास के दौरान भरत, तीनों माताओं, राज्यगुरु, सेना व अयोध्या की जनता मिलने के लिए आए व उन सभी के बीच संवाद के प्रसंगों पर प्रवचन किए। कथा के दौरान विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां सजाई गई, जो कथा में आकर्षण का केन्द्र बनी रही।
प्रतिमाओं की करवाई नगर परिक्रमा
कथा के बाद 70 वर्ष पुरानी बालाजी महाराज की प्रतिमा की नगर परिक्रमा करवाई गई। गुरुवार को बालाजी महाराज की प्रतिमा की सरपंच सुशीला विश्रोई, रामरतन विश्रोई, मांगीलाल अज्ञात, अर्जुनराम, भींयाराम व नरसिंगराम सियाग की ओर से आचार्य पंडित गोविंदाचार्य व आनंद पुरोहित के सानिध्य में विशेष पूजा-अर्चना की गई। यजमानों ने पंचामृति से प्रतिमा पर अभिषेक किया। कथा के बाद प्रतिमा को ट्रैक्टर में सजाकर खेतोलाई गांव की परिक्रमा करवाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे।
source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/discourses-on-many-topics-done-on-the-sixth-day-of-the-story-7193205/
Comments
Post a Comment