भणियाणा क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
जैसलमेर. पुलिस ने गत दिनों भणियाना क्षेत्र में हुई चोरियों का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि गत 10 मई को मगराज पुत्र भलाराम जाट निवासी चामूं ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि मेरी किराणा की दुकान बाजार रातडिया में स्थित है। मैं 9 मई को सुबह के 11 बजे मेरी किराणा की दुकान बंद करके मेरे भाई के घर कलाउ चला गया था। अगले दिन सुबह के समय रातडिया से विशनाराम दुकान मालिक का मेरे पास फोन आया कि आपकी दुकान का सटर टुटा हुआ है। सूचना मिलने पर मैं कलाउ से मेरे भाई के साथ रातडिया मेरी दुकान पर आया। तब देखा कि मेरी दुकान के आगे का सटर सरीये से उंचा कर तोडा हुआ था। जिस पर मैंने पुलिस को फोन किया। रात्रि में अज्ञात चोरो द्वारा मेरी दुकान का सटर तोड कर दुकान में प्रवेश कर लाखो रूपयों का सामान व रूपयें दुकान में से चोरी करके ले गये। रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। इसी तरह 4 सितंबर को समन्दरखां पुत्र फिरोजखां जाति मुसलमान निवासी लालजी की ढाणी, झलारिया ने पेश रिपोर्ट में बताया कि मैंने माणक खां पुत्र हयातखां की दुकान भाखरी में किराये पर ले रखी है, जिसमें मैं मोबाइल व इलेक्ट्रिक सामान का व्यापार करता हूं। गत 31 अगस्त को मैं शाम करीब 08 पीएम दुकान बंद करके अपने घर चला गया। अगले दिन सुबह अबदे खां ने मोबाइल फोन के जरिये सूचना दी कि आपके दुकान का शटर खुला हुआ है। दुकान में चोरी हुई होगी। तब मैं घर से रवाना होकर मेरी दुकान पर पहुंचा तो दुकान का आधा शटर खुला हुआ था, आस पास पैरों के निशान थे। रात्रि में चोरो द्वारा दुकान का ताला तोडकर सामान चुरा कर ले गए। रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
यूं चढ़े पुलिस के हत्थे
थानाधिकारी खेताराम के नेतृत्व में भाईराम सहायक उप निरीक्षक, गोगाराम कांस्टेबल, आईदानराम कांस्टेबल, प्रभुराम कांस्टेबल, सुजानसिंह कांस्टेबल, बनवारीलाल कांस्टेबल, रामुराम कांस्टेबल , जयराम कांस्टेबल, तगाराम कांस्टेबल तथा साईबर सेल के प्रभारी भीमरावसिह का गठन किया गया। इस पर खेताराम उप निरीक्षक मय टीम द्वारा जहां से चोरीयॉ हुई थी, उन स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज के हुलिये के आधार पर एवं विभिन्न सूत्रों के आधार पर लगातार प्रकरणों मे सामान बरामदगी व आरोपियों की धरपकड़ के लिए जगह-जगह एवं मुखबिर तैनात किए गए। तलाशी के दौरान पुलिस थाना शेरगढ़ पर राजूराम राईका के गिरफतार होने पर उससे गहनता से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा थाना भणियाणा के प्रकरणों में हुई चोरीयों को अपने साथियों के साथ में मिलकर करना स्वीकार किया। इस पर आरोपी राजूराम पुत्र सांगाराम राईका निवासी पीलवा थाना लोहावट, नरपतराम पुत्र गुमानाराम भील निवासी आसरलाई थाना देचू, नरेन्द्र उर्फ मुन्ना उर्फ मनोहर पुत्र लालाराम मेघवाल निवासी लोडता अचलावता थाना देचू, व मनोहरलाल पुत्र सुमेराराम भील निवासी गडा थाना शेरगढ को प्रोडेक्शन वांरट पर गिरफतार किया गया। पुलिस थाना भणियाणा के चोरी के प्रकरणों मुल्जिमान से गहन अनुसंधान जारी है। पुलिस के अनुसारराजूराम, मनोहरलाल, नरेन्द्र उर्फ मुन्ना उर्फ मनोहर, नरपतराम के खिलाफ थाना देचू, शेरगढ, लोहावट, बालेसर, फलोदी में कई चोरी के प्रकरण दर्ज होकर वांछित चल रहे है।
source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/make-the-working-style-people-oriented-and-fulfill-the-responsibility-7195628/
Comments
Post a Comment