सरकारी आवासों के लिए चिन्हित भूमि से हटाए अतिक्रमण
पोकरण. प्रशासन व पुलिस की ओर से रविवार को कार्रवाई करते हुए सरकारी आवासों के लिए चिन्हित भूमि पर किए गए अतिक्रमणों को हटाकर भूमि को खाली करवाया गया। गौरतलब है कि भणियाणा से फलसूण्ड जाने वाले मार्ग पर भणियाणा पुलिस थाना, तहसील कार्यालय व अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के लिए भूमि आवंटित की गई है। 47 बीघा इस भूमि पर कई लोगों की ओर से कच्चे पक्के अतिक्रमण किए गए है। जिसको लेकर लंबे समय से शिकायतें चल रही है। रविवार को प्रशासन की ओर से बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ते की उपस्थिति में यहां किए गए सभी अतिक्रमणों को जेसीबी से ध्वस्त कर सामग्री को जब्त किया गया। करीब चार घंटे तक चली इस कार्रवाई में यहां किए गए सभी अतिक्रमणों को हटाया गया तथा भूमि को अतिक्रमणमुक्त किया गया। कार्रवाई के दौरान भणियाणा, रामदेवरा, लाठी, फलसूण्ड, सांकड़ा पुलिस थानों से स्टाफ व आरएसी के जवान मौके पर तैनात रहे।
source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/encroachment-removed-from-land-marked-for-government-houses-7197696/
Comments
Post a Comment