हाइटेंशन तारों की चपेट में आने से गिद्ध की मौत

लाठी. क्षेत्र के देगराय ओरण से निकल रही बिजली की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर प्रवासी पक्षियों की मौत व घायल होने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन हो रही घटनाओं में प्रवासी पक्षी काल का ग्रास बन रहे है। शुक्रवार को भी देगराय ओरण में बिजली की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक प्रवासी पक्षी गिद्ध की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार देगराय ओरण से हाइटेंशन विद्युत लाइन निकल रही है। देगराय ओरण व आस-पास के क्षेत्र में बहुतायत में गिद्ध व कुंरजा, गोडावण निवास करते हैं। ये पक्षी रात को आस-पास की पशुखेळियों व नाडियों में पानी पीने के लिए आते हैं। इस दौरान अंधेरे में तार दिखाई नहीं देने से गिद्ध व गोडावण, कुंरजा जैसे पक्षी तार में उलझ जाते हैं तथा करंट लगने से उनकी मौत हो जाती है। शुक्रवार सुबह भी देगराय ओरण से निकल रही विद्युत तार की चपेट में आने से एक प्रवासी पक्षी गिद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पक्षी प्रेमी सुमेरसिंह सांवता सहित बड़ी संख्या में पक्षी प्रेमी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने इस घटना को लेकर वन-विभाग के उ'च अधिकारियों को सूचित किया। पक्षी प्रेमी सुमेरसिंह सांवता ने बताया कि ओरण से निकल रही बिजली की हाइटेंशन लाइनों से प्रतिदिन टकराकर प्रवासी पक्षी काल का ग्रास बन रहे हैं।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/vulture-dies-after-being-hit-by-high-tension-wires-7194339/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां