राष्ट्र को मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण

जैसलमेर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का दो दिवसीय जिला अभ्यास वर्ग आदर्श विद्या मंदिर में पाली-बाड़मेर विभाग संगठन मंत्री भवानी शंकर शर्मा के प्रवास में सम्पन हुआ। मां सरस्वती व युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प चढ़ा कर दीप प्रज्वलित करके अभ्यास वर्ग का शुभारंभ किया। जिले की चार नगर इकाइयों से 42 अपेक्षित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिसमें कार्यकर्ताओं को सैद्धान्तिक भूमिका, कार्यपद्धति, कार्यकर्ता व्यवहार एवं विकास, आचार पद्धति सक्षम इकाई तथा आयाम कार्य के विषयों पर चर्चा की। विभाग संगठन मंत्री भवानी शंकर शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी परिषद की कार्य पद्धति व्यक्ति निर्माण अथवा कार्यकर्ता विकास जिसके माध्यम से हमारा लक्ष्य राष्ट्र पुन:निर्माण का उद्देश्य पूर्ण होगा और परिषद के कार्यकर्ता कैसे आंदोलनात्मक, रचनात्मक व संघठनात्मक पद्धति से कार्य करके अपने कार्य क्षेत्र व राष्ट्र को मजबूत बना सकेंगे। जिला संयोजक महेंद्रसिंह सोढ़ा ने बताया कि संगठन में पद को नहीं बल्कि दायित्व को महत्व दिया जाता हैं। जिला अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसा हैं तो हम कार्यकर्ताओं की राष्ट्र चिंतन को लेकर जिम्मेदारी ओर भी बढ़ जाती हैं। अंतिम सत्र में विभाग संयोजक शंभूसिंह ने जिला व नगर के दायित्वान कार्यकर्ता की क्या-क्या जिमेदारियां रहती हैं और कैसे अपने कार्य क्षेत्र में मिल जुलकर कार्य करना हैं। जिला कार्यसमिति की घोषणा की, जिसमे विभाग संयोजक शंभूसिंह सोढ़ा, जिला प्रमुख मोहनलाल, जिला संयोजक महेंद्रसिंह सोढ़ा, प्रांत कार्यकरिणी सदस्य मधुरम व्यास व नेपालसिंह, नगर मंत्री ईश्वरसिंह भेलाणी, विकास राजपुरोहित व कुलदीपसिंह भणियाणा व समिति सदस्य जनकसिंह बडोडा गांव, आदित्य आचार्य, जसवंतसिंह व मेहताबदान चारण को नियुक्त किया। बैठक में समुन्द्रसिंह, मदनसिंह, पूनमसिंह करड़ा, प्रकाशसिंह भेलाणी, जसवंत भील, पुष्पेन्द्रसिंह तेजमालता, भगवानसिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/the-role-of-workers-is-important-in-making-the-nation-strong-7199808/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां