घर में लगी आग, सामान स्वाह -बीएसएफ के जवान पानी का टेंकर लेकर पहुंचे मौके पर


-सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित घंटीयाली गांव की घटना
रामगढ़. सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित घंटियाली गांव में शुक्रवार दोपहर को एक घर में लगी आग की वजह से उसमें रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
ग्रामीण खेतसिंह पुत्र मगसिंह ने बताया कि दोपहर में उनके घर में अचानक आग लग गई। आग लगने से घरेलू सामान, नगदी, गहने आदि जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने के बाद उसे बुझाने में सहायता के लिए एक कंपनी के कार्यालय में दमकल की गाड़ी भिजवाने के लिए कहा गया, लेकिन वहां मौजूद अधिकारियों ने उच्चाधिकारीयों से अनुमति लेने की बात कह कर दमकल नहीं भेजी। घटना की जानकारी बीएसएफ को मिलने पर बीएसएफ के जवान पानी का टेंकर लेकर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। आग लगने की वजह बिजली का शार्ट सर्किट होना बताई जा रही है।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/home-fire-goods-destroyed-bsf-jawans-reached-the-spot-with-a-water-6595855/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां