रही कड़ी चौकसी व मजबूत दिखा निगरानी तंत्र

जैसलमेर. जिले की सरहद इस वर्ष सुर्खियों में रही। सरहद पर जवान सुरक्षा प्रहरियों ने चौकसी बरतते हुए निगरानी तंत्र को मजबूत बनाए रखा। यहां तस्करी व घुसपैठ की घटनाओं को नहीं होने दिया। इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिवाली के मौके पर जैसलमेर बॉर्डर आए और जवानों के साथ पर्व मनाया। उन्होंने खुद को जवानों का मित्र बताते हुए तीन बातों- कुछ नया करने की आदत, योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने और मातृ भाषा के साथ एक अन्य भाषा सीखने का आग्रह किया।


दिवाली के मौके पर चीन-पाक पर गरजे मोदी
दिवाली की सुबह मौसम में घुली ठंडक के बीच करीब 40 मिनट के भाषण में देश की सबसे बड़ी सरहद वाले जैसलमेर जिले में लोंगेवाला पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुरक्षा प्रहरियों व सैन्य जवानों हौसला अफजाई की, साथ ही चीन व पाकिस्तान को कड़ा संदेश भी दिया। हर बार की तरह सैन्य जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए पहली बार राजस्थान की पश्चिमी सरहद पहुंचे पीएम मोदी ने अतीत के गौरवशाली लम्हों को याद तो किया ही, साथ ही सेना की ताकत, तकनीक व तर्जुबे की जमकर सराहना की। उन्होंने जवानों की हिम्मत बंधाते हुए कहा कि वे निश्चित होकर कर्तव्य पथ पर डटे रहे, हर देशवासी उनके साथ है। पाकिस्तान व चीन को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि जब भी जरूरत पड़ी है, भारत ने दुनिया को दिखाया है कि उसके पास ताकत भी है और सही जवाब देने की राजनीतिक इच्छाशक्ति भी।


बैरल फटने से चार कार्मिक घायल
12 सितम्बर को पोकरण फिल्ड फायरिंग रेंज में तोप का बैरल फट जाने से चार कार्मिक घायल हो गए। होविट्जर तोप के परीक्षण के दौरान अचानक बैरल फट गया। जिससे हादसा हुआ और चार कार्मिक घायल हुए। जिन्हें एयरलिफ्ट कर जोधपुर सेना अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

अर्जुन टैंक के अपग्रेड वर्जन का परीक्षण
7 दिसंबर को पोकरण फिल्ड फायरिंग रेंंज में अर्जुन टैंक के अपग्रेड वर्जन का सफल परीक्षण किया गया। अर्जुन मार्क - 1ए के सफल परीक्षण पर डीआरडीओ व सेना के अधिकारियों ने खुशी जताई। शीघ्र ही इस अर्जुन टैंक को सेना के बेड़े में शामिल किया जाएगा।

फ्रंटियर स्तर पर जागरुकता कार्यक्रम
ड्रग्स के दुरुपयोग की रोकथाम को लेकर सीमा सुरक्षा बल की 18 वीं वाहिनी के मुख्यालय में फं्रटियर स्तर पर जागरुकता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान क्षेत्रीय मुख्यालय सीसुब दक्षिण, जैसलमेर उत्तर और क्षेत्रीय मुख्यालय सीसुब बीकानेर के अधीनस्थ वाहिनियों के अधिकारियों व कार्मिकों ने भाग लिया। इस दौरान ड्रग्स के दुरुपयोग को लेकर विचार साझा किए।

सीसुब महानिरीक्षक का दौरा
सीमा सुरक्षा बल राजस्थान के महानिरीक्षक आयुषमनी तिवारी ने दिसंबर माह में जैसलमेर से लगती भारत-पाक सीमा पर इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय सीमा की चौकियों का दौरा कर सुरक्षा प्रबंधों का भी जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा प्रहरियों की भी हौसला अफजाई की। इस दौरान उन्होंने बल में संचालित कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/the-vigilance-and-strong-surveillance-system-was-shown-6602582/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां