ट्रक ने दुपहिया वाहनों व मंदिर के बाहरी द्वार को चपेट में लिया

जैसलमेर. जैसलमेर के शिव मार्ग स्थित सुप्रसिद्ध देवचंद्रेश्वर महादेव मंदिर के बाहर एक ट्रक ने पीछे खड़े दुपहिया वाहनों को चपेट में लेते हुए मंदिर के बाहरी द्वार तथा सीढिय़ों को क्षतिग्रस्त कर दिया। गनीमत इतनी ही रही कि उस समय मंदिर के बाहर कोई श्रद्धालु या वाहन चालक मौजूद नहीं था। इसके बाद वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा जरूरी औपचारिकताएं पूरी की। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 11 बजे शिव मार्ग स्थित ट्रांसपोर्ट कम्पनी का एक ट्रक स्टार्ट था और चालक नीचे उतरा हुआ था। संभवत: हैंड ब्रेक ने काम नहीं किया और ट्रक पीछे की ओर चलते हुए कई वाहनों को चपेट में लेते हुए मंदिर से टकरा कर रुक गया। इस दौरान दुपहिया वाहनों के साथ मंदिर के बाहरी हिस्से का नुकसान हुआ। इसके बाद वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। गौरतलब है कि शिव मार्ग पर ट्रांसपोर्ट कम्पनी के ट्रकों के खड़ा रहने से पहले भी कई हादसे घटित हो चुके हैं।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/truck-engulfs-two-wheelers-and-outer-gate-of-temple-6603974/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां