किसानों के परिवादों का जल्द से जल्द निस्तारण करें: मोदी

जैसलमेर. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रबी-2020 के तहत जिला स्तरीय शिकायत निराकरण समिति एवं जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में किसानों की शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। मोदी ने सभी बैकों के अधिकारियों को फसल बीमा योजना के अन्तर्गत किसानों के परिवादों को जल्द से जल्द सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर मोदी ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में चर्चा की तथा बैंकों को वित्तीय समावेशन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि गांव-गांव जाकर अधिकाधिक संख्या में ग्रामवासियों को बैंकों में अपना जन-धन खाता खोलने के लिए प्रेरित करें, उनके खातों को अनिवार्य रूप से आधार से सीडिंग कराएं। बैंकिंग क्षेत्र से मिल रही योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित करें।
बैठक के दौरान सम्पर्क पोर्टल पर विचाराधीन लम्बित प्रकरणों को जल्द से जल्द निस्तारण करने को कहा। उन्होंने सभी बैंकों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र का चयन कर उसमें टीम बनाकर केम्प लगाने की व्यवस्था करें।
बैठक में लीड बैंक के अधिकारी रामजीलाल मीणा, कृषि उप निदेशक डॉ. राधेश्याम नारवाल, एचडीएफसी अरगो फसल बीमा योजना कम्पनी के जिला समन्वयक हुकमसिंह शेखावत, नीति आयोग के जिला समन्वयक गौरव द्विवेदी, नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक डॉ. दिनेश प्रजापत के साथ ही विभिन्न बैकों व विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/settle-farmers-grievances-at-the-earliest-modi-6602585/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां