जिला कलक्टर ने किया जवाहिर चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

जैसलमेर. जिला कलक्टर आशीष मोदी ने बुधवार को जैसलमेर जिला मुख्यालय स्थित जवाहिर चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। मोदी ने चिकित्सालय में साफ.-सफाई एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखा तथा चिकित्सालय का भ्रमण किया। चिकित्सालय मे निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को गंभीरता से लेते हुए तुरन्त पूरा करने के लिए प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेआर पंवार को आवश्यक दिशा.निर्देश दिए।
जिला कलक्टर मोदी ने जिला चिकित्सालय के आस-पास तम्बाकू बेचने वालों पर सख्य कार्यवाही करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुणाल साहू एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए। जिला कलक्टर मोदी ने कोविड.19 टीकाकरण के लिए जिला अस्पताल परिसर में चयनित भवन का भ्रमण किया तथा उसमें आवश्यक सुधार के लिए कहा। उन्होंने चिकित्सालय में 2 दिन में कोविड.19 मॉडल टीकाकरण सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मोदी ने प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंवार को निर्देशित किया कि जितनी भी जांचें होगी, वह जिला अस्पताल में समय पर ही की जाएंगी। यह भी सख्त निर्देश दिए कि चिकित्सकों एवं स्टाफ की ओर से बाहर से जांच करवाने एवं दवाई लिखने की अनुचित प्रवृत्ति पर सख्त कार्यवाही करें।
इस दौरान नगर विकास न्यास के सचिव अनुराग भार्गव, जिला समन्वयक परमसुख सैनी एवं जिला अस्पताल के चिकित्सक तथा कार्मिक साथ थे। जिला समन्वयक परमसुख सैनी एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेआर पंवार ने चिकित्सालय में सुधार और विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/district-collector-did-surprise-inspection-of-jawahir-hospital-6604001/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां