नारेबाजी कर निकाला जुलूस, दिया ज्ञापन

पोकरण. भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिलेभर में मंडल स्तर पर मूलभूत समस्याओं को लेकर किए जा रहे आंदोलन की कड़ी में शुक्रवार को क्षेत्र के भणियाणा गांव में भणियाणा व फलसूण्ड मंडल की ओर से जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा भणियाणा मंडल आंदोलन प्रभारी व ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष खीमाराम सुथार, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महंत प्रतापपुरी महाराज, फलसूण्ड मंडल अध्यक्ष मदनसिंह के नेतृत्व में नगरपालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित, प्रधान भगवतसिंह तंवर, शैतानसिंह राठौड़, जुगलकिशोर व्यास, जिला उपाध्यक्ष आईदानसिंह, मंत्री मदनसिंह राजमथाई, जिला परिषद सदस्य जितेन्द्र सुथार, दुर्गाराम भील, लखाराम सुथार, भंवर सारण, रामलाल पालीवाल, सोहन मूढ़, हेमसिंह ओला, कोजराजसिंह राजगढ़, खेताराम, आनंद बागथल, देवेन्द्र पालीवाल, महेशदान भीखोड़ाई, बूलाराम, भोमाराम, पदमाराम, देवीसिंह, रामसिंह, किशन, मनोहर सुथार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भणियाणा गांव के मुख्य चौराहे से एक जुलूस निकाला। यह जुलूस गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचा।
पानी, बिजली व अन्य समस्याओं से करवाया अवगत
जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए महंत प्रतापपुरी महाराज, आंदोलन मंडल प्रभारी खीमाराम सुथार, शैतानसिंह, मदनसिंह व आईदानसिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि ढाई वर्षों में राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। आमजन की समस्याओं के निस्तारण को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे आमजन के साथ किसान, विद्यार्थी, मजदूर, महिला हर वर्ग परेशान है। जबकि सरकार व जनप्रतिनिधि कोई ध्यान नहीं दे रहे है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार की ओर से समस्याओं के निस्तारण को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है, तो भाजपा उग्र आंदोलन करेगी।
राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन
सभा के बाद भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए उपखंड अधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सुपुर्द किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बिजली की समस्या चल रही है। लगातार बिजली की दरें बढ़ाई जा रही है। जिससे आमजन परेशान है। भणियाणा व फलसूण्ड मंडल क्षेत्र में अपर्याप्त व दुषित पानी की आपूर्ति हो रही है। कोरोना में लोगों की मौत के बाद आश्रितों को कोई मदद नहीं मिली है। बिजली समस्या के बावजूद हरियासर राजमथाई जीएसएस से भीखोड़ाई जीएसएस को नहीं जोड़ा जा रहा है। राहत कार्य के अंतर्गत लगे टैंकर के ठेकेदार की ओर से मिलीभगत से सही कार्य नहीं कर कुछ लोगों के यहां ही पानी की आपूर्ति की गई। पशु शिविरों में फर्जीवाड़ा व अनियमिताएं की गई। ग्राम पंचायतों के कार्यों में बाधा पहुंचाई जा रही है। उन्होंने विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की तथा निस्तारण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/slogans-took-out-procession-memorandum-given-6981829/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां