अटल भू जल योजना का किया प्रचार

जैसलमेर. भू-जल संरक्षण के लिए लागू होने वाली सरकार की महत्वपूर्ण अटल भू-जल योजना के प्रचार प्रसार के लिए पंचायत समिति जैसलमेर मे लोगो के साथ भागीदारी की गई। लोगों के बीच पहुंच संवाद और अन्य गतिविधियों से लोगों को जल संरक्षण का महत्व बताया गया। ग्राम पंचायत चांधन के विभिन्न तालाबों और आम जन के बीच पहुंच योजना के बारे मे जानकारी दी। साथ में जल जीवन मिशन को लेकर भी चर्चा की गई। चांधन की गुलाबा नाडी और सुजान नाडी पर कार्यरत मनरेगा श्रमिकों के साथ संवाद किया गया। यहां पर चांधन सरपंच जय कंवर, समाजसेवी राजेंद्रसिंह भाटी के साथ ग्राम जल व स्वच्छत्ता समिति के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने श्रम दान कर जल संरक्षण का संदेश दिया। गुलाबा नाडी पर ही ग्राम सभा का आयोजन कर जल सुरक्षा योजना पर चर्चा कर पंचायत के लिए योजना बनाने का प्रस्ताव लिया गया। नोडल अधिकारी अटल भू-जल योजना डॉ. नारायण दास इणखिया ने लोगों को पंचायत के भू-जल स्तर, एक्यूफर व योजना के बारे मे बताया। सरपंच चांधन ने भू-जल रिचार्ज के लिए गोगरी नदी मे एनिकट बनाने, मुन्दरी बेरी को नदी से जोड़ रिचार्ज करने और अन्य परम्परागत जल स्रोतों के पुनरुद्धार को योजना मे शामिल करने का कहा। यहां उपस्थित महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए। महिलाओं टीबी देवी, अमका, समधा आदि ने पुराने समय में जल की व्यवस्था के बारे में बताया। महिलाओं से गांव का नजरी नक्शा बना कर जल स्रोतों को चिहिन्त किया गया। सभा मे जल जीवन मिशन के अन्तर्गत घर-घर जल की भी जानकारी दी गई।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/promotion-of-atal-ground-water-scheme-6983880/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां