सैक्टर बैठक में टीकाकरण व परिवार कल्याण पर चर्चा

पोकरण. क्षेत्र के भणियाणा गांव में स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मंगलवार को सैक्टर बैठक का आयोजन किया गया। ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.लोंग मोहम्मद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अस्पताल के प्रभारी डॉ.महेन्द्र चारण, डॉ.अजयपालसिंह भाटी, डॉ.हुकमाराम, ब्लॉक आशा सुपरवाइजर गिरीराज व्यास, पिरामल स्वास्थ्य के ब्लॉक ट्रांसफोरमेशन अधिकारी अशोक पालीवाल, एडोलसेंट हैल्थ काउंसलर सुनीलकुमार, डीईओ इलियासखां, एएनएम, आशा व कोविड हैल्थ सहायक उपस्थित रहे। खंड मुख्य चिकित्साधिकारी डॉॅ.लोंग मोहम्मद ने 12 सप्ताह से पहले गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण, पूर्ण टीकाकरण, मीसिंग टीकाकरण, फैमिली प्लानिंग, एनसीडी सर्वे के बारे में समीक्षा की और प्रगति के निर्देश दिए। ब्लॉक आशा सुपरवाइजर गिरीराज व्यास ने ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पेयजल समिति के गठन और समिति के कार्यों के बारे में तथा मां बैठक, आशा सॉफ्ट व आशा क्लेम के बारे में बताया। सुनीलकुमार ने आरकेएसके के बारे में जानकारी दी। पिरामल स्वास्थ्य के अशोक पालीवाल ने थरमेटिकल कार्ड, एनीमियामुक्त राजस्थान, ई-संजीवनी ओपीडी पर प्रकाश डाला।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/discussion-on-vaccination-and-family-welfare-in-sector-meeting-6976388/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां