पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

पोकरण. क्षेत्र में मानसून के सीजन में जगह-जगह पौधरोपण किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत कस्बे के भील छात्रावास में शुक्रवार को पौधरोपण किया गया। भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश भील ऊजला व देवेन्द्रसिंह मोडरडी के साथ मोहन, गणेश, जितेन्द्र, हीरू, कमल व अन्य युवाओं की ओर से यहां पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
पोकरण (आंचलिक). क्षेत्र के नानणियााई गांव में पत्रिका के हरियाळो राजस्थान कार्यक्रम के अंतर्गत पौधरोपण किया गया। नानणियाई गांव के विजयसिंह भोमियाजी के मंदिर परिसर में 21 पौधे लगाए गए। समाजसेवी अर्जुनदान, तेजाराम सुथार, छगनलाल, हिम्मतदान ने बताया कि पत्रिका के हरियाळो राजस्थान अभियान की प्रेरणा से भोमियाजी मंदिर में पौधरोपण किया गया है। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में पौधे लगाकर प्रतिदिन पानी पिलाने व संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस मौके पर उपस्थित क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रवीणसिंह चारण ने बताया कि बारिश के दौरान पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी पौधे लगाए जाएंगे तथा अन्य लोगों को भी जागरुक किया जाएगा।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/tree-plantation-took-a-pledge-to-protect-the-environment-6981828/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां