खुहड़ी, म्याजलार तथा झिनझिनयाली स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण

जैसलमेर. पीरामल स्वास्थ्य की राज्य स्तर टीम के स्टेट हेड अग्निश्वर दास व स्टेट न्यूट्रीशन एक्सपर्ट जितेंद्र हरायन ने खण्ड सम के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुहड़ी एवं म्याजलार तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झिनझिनयाली का निरीक्षण किया। इसी के साथ-साथ बाल विकास परियोजना सम के खुहड़ी, म्याजलार एवं झिनझिनयाली सेक्टर की कई आंगनबाड़ी केंद्रों का भी निरीक्षण किया। टीम ने जैसलमेर की भौगोलिक परिस्थितियों के बीच मे आंगनबाड़ी केन्द्रों पर दी जाने वाली समस्त 6 सेवाओं का मूल्यांकन किया व स्टेट टीम ने विशेष रूप से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशाओ को गर्भवती महिलाओं का 12 सप्ताह से पूर्व पंजीकरण करने, प्रसव पूर्व 4 जांचे करवाना सुनिश्चित करने तथा संस्थागत प्रसव करवाने आदि के संबंध में समझाया। इसी के साथ प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा अधिकारी प्रभारियों से हर एक स्वास्थ्य केंद्र के क्षेत्र अनुसार समस्याओं को जानने व पीरामल स्वास्थ्य की जिला टीम को इसमे सहयोग करने को कहा गया। इस अवसर पर पीरामल स्वास्थ्य के जिला अधिकारी नीरज मुंजालए ब्लॉक अधिकारी तपेश खत्री व विजेंद्र भाटिया भी मौजूद रहे।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/inspection-of-khuhri-myajlar-and-xinzhinyali-health-centers-6976380/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां