रॉयल मेनचेस्टर विजेता, रॉयल धऊवा उप विजेता


जैसलमेर. हज़ूरी युवा संगठन जैसलमेर के तत्वावधान में आयोजित हो रही रात्रिकालीन शूटिंग बॉल प्रतियोगिता का समापन बेरा ग्राउंड पर शुक्रवार रात्रि को समाज के मौजीज लक्ष्मणसिंह तंवर, अशोक तंवर, कबड्डी संघ सचिव चन्दनसिंह भाटी, राजेंद्रसिंह चौहान, धऊवा सरपंच हुकुमसिंह सोलंकी, महेंद्र तंवर कमलसिंह चौहान के आतिथ्य में किया गया। फाइनल मुकाबले में रॉयल मेनचेस्टर ने रॉयल धऊवा को हराकर प्रतियोगिता जीती। इस अवसर पर अतिथियों ने विजेता और उप विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर और खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया गया। समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए लक्ष्मण सिंह तंवर ने कहा समाज के युवा वर्ग ने हर खेल में छाप छोड़ी है, चाहे वो क्रिकेट हो, शूटिंग हो या कबड्डी। उन्होंने कहा की समाज के युवाओं का जोश, उत्साह और जूनून उन्हें आगे बढऩे में सहयोग करेगा। सचिव भाटी ने कहा कि समाज के युवा निरंतर सक्रिय है। उन्होंने कहा की समय के साथ युवाओं की सोच बदल रही हैं। इस अवसर पर सरपंच हुकुम सिंह सोलंकी, महेंद्र तंवर ने सम्बोधित किया। इससे पहले समाज के युवा संगठन ने अतिथियों का सम्मान साफा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। संचालन गणपतसिंह सोलंकी ने किया। आभार महेंद्र तंवर ने व्यक्त किया। इस अवसर पर निर्णायक सवाईसिंह भाटी और नरेंद्रसिंह भाटी का सम्मान किया।
पांच प्रतिभाएं सम्मानित
समाज के युवाओं के विकास और मार्गदर्शन में विशेष योगदान देने वाले पांच प्रतिभाओं को युवा संगठन की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान संघ सचिव चन्दनसिंह भाटी, राजेंद्रसिंह चौहान, राहुलसिंह राठौड़, अनिलसिंह भाटी और गजेंद्रसिंह तंवर का साफा, शॉल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/royal-manchester-winner-royal-dhauwa-runner-up-6983878/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां