ग्राम पंचायतों में जल सुरक्षा योजना को लेकर चर्चा


जैसलमेर. अटल भू-जल योजना के अंतर्गत चयनित ग्राम पंचायतों के वाटर सिक्योरिटी प्लान पर चर्चा और अनुमोदन के लिए पंचायत समिति मोहनगढ़ की ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। जिला कलक्टर आशीष मोदी के निर्देश की पालना मे आज ग्राम पंचायत मोहनगढ़, सुल्ताना और मण्डाऊ मे ग्राम सभाए आयोजित हुई। इन ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन को लेकर भी चर्चा की गई। नोडल अधिकारी अटल भू-जल योजना डॉ. नारायण दास इणखिया ने योजना के तहत बनाए गए वाटर सिक्योरिटी प्लान का पठन ग्राम सभा में किया। उपस्थित संभागियों को ग्राम पंचायत के जल बजट की जानकारी दी। चर्चा के बाद प्लान मे संशोधन भी किए गए। ग्राम सभा ने विचार विमर्श के बाद जिला स्तरीय समिति मे प्लान को पेश करने पर सहमति जारी हुई। सभा में ग्राम जल व स्वछता समितियों के सदस्यों ने भी भाग लिया। योजना की मंशा के अनुरूप ग्राम सभा में महिलाओं, जल के उपयोगकर्ताओं और किसानों, अनुसूचित जाति, जनजाति के सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित कर प्लान का अनुमोदन करवाया गया। योजना के प्रचार प्रसार के लिए सुल्ताना गांव के तालाब पर पहुंच कर लोगों को जल संरक्षण के बारे में जानकारी दी। यहां पर श्रमदान कर जल की महत्ता से अवगत कराया, वहीं जल जीवन मिशन के अन्तर्गत घऱ घऱ जल की भी जानकारी दी। गांव के नजरी नक्शे को तालाब पर बना कर लोगों से गांव के जल स्रोतों की जानकारी ली गई।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/discussion-about-water-security-plan-in-gram-panchayats-6976376/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां