नाचना में बा-बापू पौधरोपण कार्यक्रम, दिखाया उत्साह
जैसलमेर. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती वर्ष एवं आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर जिला प्रशासन, पंचायत समिति नाचना व महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के सयुंक्त तत्वावधान में शुक्रवार को ग्राम पंचायत नाचना में बा-बापू ब्लॉक स्तरीय पौधरोपण अभियान की धूम रही। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाचना के प्रागंण में जिला कलक्टर आशीष मोदी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी नारायणसिंह चारण, पंचायत समिति नाचना के प्रधान अर्जुनराम मेघवाल, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला सह संयोजक रुपचन्द सोनी व नाचना ब्लॉक सह सयोजक जयसिंह परिहार ने पौधरोपण किया। अभियान के दौरान उपखण्ड अधिकारी पोकरण राजेश कुमार, पुलिस उप अधीक्षक हुकमाराम, तहसीलदार बंटी राजपूत, विकास अधिकारी डॉ. गणपतरात सुथार, अधिशासी अभियंता मनीष मीणा, फरसाराम, समन्वयक महानरेगा कासम खां चानिया, सहायक विकास अधिकारी रमेश कुमार गोयल सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीण जनों ने उत्साह के साथ कन्या वाटिकाएं, पोषण वाटिकाएं, हर्बल वाटिका में विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए।
हरियाली का पैगाम फैलाएं वृक्ष लगाकर
जिला कलक्टर मोदी ने समारोह के दौरान ग्रामीणो को संबोधित करते हुए कहा की वे अधिक से अधिक पौधे लगा कर ग्राम पंचायत में हरियाली का पैगाम फैलावें । उन्होने कहा की धरती को शृंगारित करने के लिए हर व्यक्ति को एक पौधा लगाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा की चौतरफा विकास और समृद्वि के संसाधनों से भी अधिक जरुरी हैं।
खाला मरम्मत के कार्य स्वीकृत करावे
प्रधान अर्जुनराम मेघवाल ने जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत नाचना को ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम के लिए चयन करने पर हार्दिक आभार जताया एवं कहा कि वे इस अभियान में तन.मन से जुडेगे एवं हर घर में पौधा लगवाएगे। इसके साथ ही उन्होंने जिला कलक्टर से आग्रह किया कि मनरेगा में खालों के मरम्मत के कार्य स्वीकृत करावें एवं साथ ही खालों की पटरियों के पास पौधारोपण करावें। महात्मा गांधी जीवन दर्शन के संयोजक रूपचंद सोनी ने बा-बापू अभियान के पौधरोपण कार्यक्रम के उदद्ेश्यों पर प्रकाश डाला। समाजसेवी खुशाल सोनी ने अतिथियों का स्वागत किया। विकास अधिकारी डॉ. गणपतराम सुथार ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि विद्यालय परिसर में पोषण वाटिका, कन्या वाटिका व हर्बल वाटिका में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 500 पौधे लगाये जाएंगे। इस मौके पर गजेन्द्रसिंह तंवर सरपंच बोडाणा, समाजसेवी कैलाश सेवक, रेवताराम गर्ग, अर्जुनलाल, खुशालचन्द सोनी, उत्तमसिंह बोडाना, भवानीशंकर सैन, अरविन्दसिंह, सवाईलाल सुथार, भाखरराम विश्नोई, सुरेश सोनी, पीइइओ उमाशंकर उपाध्याय सहित अच्छी संख्या में ग्रामीणजनए महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित थी।
source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/ba-bapu-plantation-program-in-dancing-showed-enthusiasm-6981821/
Comments
Post a Comment