किसानों की सहमति पर शुरू हुआ टोल नाका
लाठी. गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर स्थित टोल नाका किसान यूनियन, पुलिस व टोल अधिकारियों की ओर से आपसी सहमति के बाद पुन: शुरू किया गया। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर लाठी-सोढ़ाकोर के बीच टोल नाका लगा हुआ है। किसान यूनियन की ओर से दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में 30 अप्रेल को धरना प्रदर्शन के तहत टोल नाका बंद करवा दिया गया था। कोरोना महामारी के कारण किसानों की ओर से शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। लाठी थानाधिकारी अचलाराम ढाका ने पुलिस बल के साथ टोल नाका पर पहुंचकर किसान यूनियन व टोल के अधिकारियों के साथ बातचीत की। बातचीत में आपसी सहमति के बाद टोल नाके को पुन: शुरू किया गया। किसानों ने बताया कि यदि किसान आंदोलन पुन: तेज किया जाता है, तो टोल नाके को पुन: बंद किया जाएगा। इस मौके पर टोल नाके के मैनेजर पवन चौधरी, कपिल कुमावत, विकास चौधरी, किसान यूनियन के जुगतसिंह भाटी, शैतानसिंह, इन्द्रसिंह, खेतसिंह, सलमानखां सहित किसान व टोल नाके के कार्मिक उपस्थित रहे।
source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/toll-block-started-on-the-consent-of-the-farmers-6981823/
Comments
Post a Comment