विधिक जागरूकता के प्रचार-प्रसार को लेकर होगी प्रतियोगिताएं
जैसलमेर . बालकों में विधिक जागरूकता के प्रचार-प्रसार के लिए बाल गृहों, सम्प्रेक्षण गृहों एव आश्रय गृहों में रहने वाले बालक-बालिकाओं के बीच जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार बिश्नोई ने बताया कि गृहों में रहने वाले बच्चे कोविड 19 के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे है और इनके द्वारा अन्य कोई गतिविधियों में भी भाग नहीं लिया जा रहा है। इसको देखते हुए राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार उक्त गृहों के बच्चों के उत्साहवर्धन व कोविड 19 के दौरान इन्हें विधिक सेवा गतिविधियों से जोडऩे एवं विधिक जागरूकता लाने के उद्देश्य से पोस्टर पेंटिंग, निबंध, स्लोगन, कविता-गीत वकहानी लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन आगामी माह में कराया जाएगा। सचिव ने इस संबंध में गृहों के प्रभारियों के साथ बैठक करते हुए बताया कि बालगृहों, सम्प्रेक्षण गृहों, आश्रय गृहों में रह रहे 6 से 10 वर्ष, 11 से 15 वर्ष और 16 से 18 वर्ष के आयु वर्गों में विभाजित करते हुए गृह स्तर, जिला स्तर व राज्य स्तर पर आयोजित करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा तथा गृहस्तर, जिला स्तर, राज्य स्तर पर प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाल ेप्रतिभागी को विजेता प्रमाण पत्र दिया जाएगा। राज्य स्तर पर प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले प्रतिभागी को प्रमाण पत्र व गोल्ड मेडल, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को प्रमाण पत्र व सिल्वर मेडल व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को प्रमाण पत्र व ब्रांज मेडल पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिताओं का आयोजन केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से कोविड 19 के सम्बंधमें जारी निर्देषों की पालना करते हुए करवाया जाएगा। बैठक में उन्होंने सभी गृह प्रभारियों को प्रतियोगिताओं के आयोजन की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी एवं सभी प्रभारियों को अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को प्रेरित कर भाग लेने को कहा है।
source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/competitions-will-be-held-for-the-promotion-of-legal-awareness-6981824/
Comments
Post a Comment