मिट्टी-पानी जांच के महत्व के बारे में दी जानकारी
जैसलमेर. कृषि विज्ञान केन्द्र की ओर से सरसों की फसल पर क्षेत्र दिवस का आयोजन सुथार मंडी में किया गया। कार्यक्रम में केंद्र के शस्य वैज्ञानिक डॉ. रणवीर यादव ने केंद्र की ओर से किसानों को उपलब्ध कराई गई सरसों की किस्म आरएच 725 के विशेषताओं को विस्तार से बताया। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र की ओर से आयोजित किया जाने वाले क्षेत्र दिवस के उद्देश्य को भी किसानों को जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने समर मूंग फसल के लिए किसानों को विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही मिट्टी पानी के जांच के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। केन्द्र के वरिष्ठ अनुसंधान अध्ययन शीशपाल ने उन किसानों की ओर से क्षेत्र में उत्पादित उन्नत किस्म के बीजों की मार्केटिंग के बारे में विस्तार पूर्वक बताएं। केंद्र के मौसम अन्वेषक नरसीराम आजाद ने वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन की ओर से होने वाले बदलाव के साथ मौसम पूर्वानुमान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने कृषि विज्ञान की ओर से संचालित कृषि मौसम सेवा सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक किसानों को जुडऩे का आह्वान किया।
source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/information-given-about-the-importance-of-soil-water-testing-6718312/
Comments
Post a Comment