मरु महोत्सव में छाया कबड्डी पंगा का खुमार, केआरसी क्लब रहा विजेता

जैसलमेर. जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के तत्वाधान में आयोजित हो रहे चार दिवसीय मरु महोत्सव के तीसरे दिन डेडानसर मैदान में जिला कबड्डी संघ जैसलमेर के संयुक्त तत्वधान में महिला कबड्डी पंगा मैच का आयोजन किया। जिला कबड्डी संघ और केआरसी क्लब के बीच बेहद रोमांचक मैच खेला गया। केआरसी ने जिला कबड्डी संघ की टीम को हराकर खि़ताब कर लिया। जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने विजेता उप विजेता टीमों को ट्रॉफी भेंट की। इस अवसर पर संरक्षक हरिवल्लभ कल्ला, अध्यक्ष अमरदीन फकीर, सचिव चंदनसिंह भाटी, सीईओ लक्ष्मणसिंह तंवर, कोषाध्यक्ष राजेंद्रसिंह भाटी, उपाध्यक्ष राजेंद्र सुथार, शैतान भाटी, तकनीकी अध्यक्ष नवाब खान भाटी, राजेंद्रसिंह चौहान, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष अमीन खान, राजेंद्र चौधरी, भणियाणा, रैफरी बोर्ड चेयरमेन नरपतसिंह चौहान, विनोद बिस्सा, महेंद्र चौधरी, पर्यटन
निदेशक निशांत जैन, राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव, जिला खेल अधिकारी गोविन्दसिंह परिहार, बास्केटबॉल प्रशिक्षक राकेश विश्नोई, मनीष तंवर, जालमसिंह फुलिया, भवानी राजपुरोहित, दशरथ सिंह फुलिया, अनुराधा शेखावत सहित कई लोग उपस्थित थे। लाइव कमेंट्री भवानी राजपुरोहित ने कर समां बांध दिया।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/chhaya-kabaddi-panga-hangs-out-at-the-maru-festival-krc-club-was-the-6716730/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां