मरु महोत्सव को यादगार बनाने की जरूरत
जैसलमेर. आगामी 24 फरवरी से जैसलमेर में जिला प्रशासन तथा पर्यटन विभाग के तत्वावधान में आयोजित हो रहे मरु महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा के लिए रविवार को जैसलमेर जिला कलक्ट्री सभा कक्ष में जिला कलक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में तमाम गतिविधियों की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए सभी संबंधितों को व्यापक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक में जिला कलक्टर मोदी ने सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए और कहा कि सभी प्रभारी परस्पर समन्वय एवं सहयोग के साथ सभी आयोजनों को बेहतर बनाएं।
बैठक में नगरपरिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला सहित आयोजन से संबंधित पदाधिकारी, प्रतिनिधि एवं जिलाधिकारी उपस्थित थे।
जिला कलक्टर ने सभी आयोजन स्थलों पर पेयजल, चिकित्सा, बिजली आदि प्रबंध अच्छी तरह सुनिश्चित करने, समस्त स्थलों पर स्वच्छता के प्रति विशेष जागरुकता बरतने, सम एवं ख्ुाहड़ी आदि स्थलों पर सुविधालयों की पर्याप्त व्यवस्था तथा महोत्सव के दौरान होने वाले सभी कार्यक्रमों के लिए व्यवस्थित प्रबंधन कौशल के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी प्रकार की गतिविधियों के लिए नियुक्त प्रभारियों से कहा कि वे अपने दायित्वों से संबंधित कार्यों के प्रति पूर्ण गंभीरता बरतें और यह सुनिश्चित करें कि आयोजन की हरेक गतिविधि आशातीत सफलता के साथ यादगार स्वरूप प्राप्त करे। इसमें मरु महोत्सव आयोजन से संबंधित गतिविधियों को लेकर आए सुझावों पर भी चर्चा की गई।
source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/need-to-make-maru-festival-memorable-6708249/
Comments
Post a Comment