पुलिस लाइन में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन

जैसलमेर. अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर जन जागरुकता के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह के निर्देशानुसार पुलिस लाइन में कार्यालय शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक जैसलमेर एवं दंतौर विकास सार्वजनिक पुण्यार्थ ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम सुन्दरसिंह आरपीएस वृत्ताधिकारी वृत्त जैसलमेर ने की। विशिष्ट अतिथि समाज कल्याण अधिकारिता विभाग के हिम्मतसिंह कविया थे। उन्होंने नशा मुक्ति दिवस पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में देवाराम निरीक्षक पुलिस अपराध सहायक, बंलवताराम थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली, करनसिंह निरीक्षकपु, रिर्जव इन्सपेक्टर उर्जाराम उप निरीक्षक, दलपतसिंह उप निरीक्षक, यातायात प्रभारी निश्चल कुमार सहायक उप निरीक्षक, हवलदार मेजर सुमेरदान मुख्य आरक्षक और पुलिस लाइन जैसलमेर एवं जिला मुख्यालय पर पदस्थापित पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। एनजीओ दंतोर विकास सार्वजनिक पुण्यार्थ ट्रस्ट से आए पदाधिकारियों ने तम्बाकू के कुप्रभाव के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान एनजीओ दंतौर विकास सार्वजनिक पुण्यार्थ ट्रस्ट के पदाधिकारी, कर्मचारी पूनमचंद विश्नोई, सुभाषचन्द्र विश्नोई, पवनसिंह, गेमरसिंह आदि की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को नशे के कुप्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ-साथ समस्त पुलिस कर्मियों को नशे का सेवन नहीं करने के लिये प्रेरित करने की बात कही गई।
महिला कांस्टेबल ने गीत गा कर दिया नशा मुक्ति का संदेश
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिला कांस्टेबल सुनीता ने पुलिस जवानों को नशा नहीं करने के लिए प्रेरित करते हुए नशा मुक्ति पर गीत गा कर एक स्वच्छ संदेश दिया, जिसकी सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति जागरूकता के लिए मंचासीन अतिथियों ने पोस्टर का विमोचन किया।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/organization-of-drug-de-addiction-program-on-international-de-addicti-6917575/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां