पोकरण, भणियाणा व फलसूण्ड थानाक्षेत्रों में पुलिस ने की कार्रवाई

पोकरण (जैसलमेर). सरहदी जैसलमेर जिले के पोकरण क्षेत्र में गत 48 घंटे अपराधियों के लिए अच्छे नहीं रहे। तीन अलग-अलग थानाक्षेत्रों में पुलिस टीम की कार्रवाई में कुल 11 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े। पोकरण, भणियाणा व फलसूण्ड पुलिस थानों में बीते दिनों में दर्ज हुए तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने बीते 48 घंटों में अभियान चलाकर आरोपियों की धरपकड़ की। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ.अजयसिंह के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक मोटाराम गोदारा के सुपरविजन में हुई इन कार्रवाई में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें से दो आरोपियों न्यायिक अभिरक्षा में रखने के आदेश दिए गए। जबकि छह आरोपियों को जमानत पर रिहा किया गया तथा तीन आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। एक साथ बड़ी कार्रवाई होने से अपराधियों में भय का माहौल नजर आया।

पोकरण. कस्बे से छह किमी दूर जैसलमेर रोड पर सांकड़ा फांटा के पास गत 30 मई की रात एक प्लांट के सुरक्षा गार्डों के साथ हुई मारपीट व हमले के तीन आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। थानाप्रभारी धन्नाराम विश्रोई के अनुसार अजमेर जिलांतर्गत पीसांगन तहसील के भगवानपुरा निवासी अमरसिंह पुत्र मानसिंह राठौड़ ने रिपोर्ट पेश कर बताया था कि वह श्री बालाजी सिक्युरिटी सर्विसेज में ऑपरेशन मैनेजर के पद पर कार्यरत है। रिफाइनरी में जाने वाली पाइपलाइन के बड़े पाइप सांकड़ा फांटा के पास खाली भूमि पर रखे हुए है तथा सिक्युरिटी का कार्य उनके पास है। 30 मई की रात यहां तैनात सुरक्षागार्डों पर 30-35 जनों ने हमला कर मारपीट की। जिससे तीन जने घायल हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने मामले के आरोपी गोमट निवासी सत्तारखां पुत्र जमालदीन, कायमदीन पुत्र छोटूखां व सदीक मोहम्मद पुत्र नसीरखां को सोमवार को गिरफ्तार किया। जिन्हें मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/police-took-action-in-pokaran-bhaniyana-and-phalsund-police-station-a-6922046/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां