कटारा ने निर्माणाधीन भाजपा कार्यालय का किया अवलोकन

जैसलमेर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा ने जैसलमेर प्रवास के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा जेठवाई रोड पर भारतीय जनता पार्टी के निर्माणाधीन भाजपा कार्यालय के निर्माण की प्रगति का जायजा लिया। जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा को भवन निर्माण संबंधी पूर्ण जानकारी से अवगत करवाते हुए जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा ने बताया कि भवन का निर्माण जैसलमेर शैली के हिसाब से जैसलमेर के सुनहरे पीले पत्थर से हो रहा है, जिसकी चार दीवारी का काम लगभग पूर्ण हो चुका है। आगे भी काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। भाजपा प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा पीले पत्थर से बनी चार दीवारी एवं उस पर बनाए गए भाजपा का प्रतीक चिन्ह कमल देखकर इतने अभिभूत हुए कि उद्घाटन समारोह पर पुन: आने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हिमताराम चौधरी, महामंत्री सुशील व्यास, सवाईसिंह गोगली, जिला मंत्री महेंद्र तंवर, कंवराजसिंह चौहान, मण्डल अध्यक्ष अरुण पुरोहित भी साथ थे।
किया अभिनंदन
भाजपा नगर मंडल की ओर से प्रदेश महामंत्री सुशील कटारा के जैसलमेर प्रवास के दौरान स्थानीय भाजपा कार्यालय में जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा व मंडल अध्यक्ष अरुण पुरोहित के नेतृत्व में महामंत्री भवानीसिंह भाटी और जितेंद्र भूतड़ा ने साफा पहनाकर जैसलमेर का प्रतीक चिन्ह देकर अभिनंदन किया।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/katara-visited-the-bjp-office-under-construction-6917587/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां