पांच फीट पर निकलती विद्युत तारें, हो सकता है हादसा
नोख. क्षेत्र के बोड़ाना गांव में विद्युत आपूर्ति केे लिए डिस्कॉम की ओर से लगाई गई बिजली तारें ढीली होने तथा नीचे झूलने के कारण हादसे की आशंका बनी हुई है। गौरतलब है कि मदासर से बोड़ाना गांव तक वर्षों पूर्व विद्युत तारें लगाई गई थी। समय पर सारसंभाल नहीं होने तथा देखरेख के अभाव में तारें नीचे झूल रही है। हालात यह है कि कुछ जगहों पर पांच फीट की ऊंचाई पर तारें झूल रही है। जिसके कारण किसी व्यक्ति या पशु के इन तारों की चपेट में आ जाने तथा किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। बावजूद इसके डिस्कॉम की ओर से तारों को ठीक करने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
आसकंद्रा. गांव के जीएसएस से 12 फिल्टर जाने वाली विद्युत लाइन से एक नलकूप पर तार टूटकर गिर जाने व उसकी चपेट में आने से एक भेड़ की मौत हो गई। आसकंद्रा गांव के जीएसएस से 12 फिल्टर नलकूूप तक विद्युत लाइन लगाई गई है। मंगलवार को एक तार टूटकर गिर गई। उसकी चपेट में आने से एक भेड़ की भी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से लडख़ड़ाई हुई है। जिसे सुधारने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/electricity-wires-coming-out-on-five-feet-accident-can-happen-6923459/
Comments
Post a Comment