कोविड. 19 की वैक्सीन लेने वाले भक्त ही आ सकेंगे बाबा के द्वार


रामदेवरा (जैसलमेर). रामदेवरा तीर्थ में स्थित विख्यात बाबा रामदेव का समाधि स्थल 76 दिनों के बाद 1 जुलाई से श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा। इसको लेकर जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में मंगलवार की शाम को हुई बैठक में निर्णय हुआ। समाधि स्थल को खोलने के साथ कोरो ना की गाइड लाइन का कड़ाई से पालन करना होगा। गौरतलब है कि राजस्थान पत्रिका की ओर से यह मुद्दा प्रमुखता से उठाकर सिलसिलेवार समाचारों का प्रकाशन किया गया था। इसी क्रम में मंगलवार को पत्रिका की ओर से प्रकाशि खबर पर भी मोहर लग गई है।जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक में समाधि समिति की कमेटी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। जिला कलेक्टर ने कहा कि समाधि समिति के सभी कार्मिकों के कोविड 19 की वैक्सीन लगी होनी अनिवार्य है। समाधि स्थल के भीतर दर्शन को आने वाले सभी श्रद्धालुओं के कोविड 19 की पहली वैक्सीन लगी होनी चाहिए। कोरोना की गाइड लाइन का कड़ाई से पालन होना चाहिए। रामदेवरा से समाधि समिति कि कमेटी में अध्यक्ष राव भोमसिंह तंवर, सदस्य और उपसरपंच खींवसिंह तंवर, अभयसिंह तंवर, दौलतसिंह तंवर, व्यवस्थापक कपिल ंछंगाणी, कमल छंगानी आदि उपस्थित रहे।
व्यापारियों व श्रद्धालुओं में खुशी की लहर
विख्यात बाबा रामदेव जी के समाधि स्थल के खुलने को लेकर देश भर के लाखों श्रद्धालुओं को इंतजार था कि अनलॉक-2 के बाद बाबा रामदेव समाधि स्थल कब भक्तों के लिए खुलेगा। सोमवार को तीसरी अनलॉक गाइड में धार्मिक स्थलों को खोलने की घोषणा के बाद से श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल बना हुआ है। उधर, रामदेवरा के हर वर्ग में समाधि स्थल खुलने को लेकर अपार खुशी का माहौल है। रामदेवरा की सभी व्यापारिक गतिविधियां बाबा रामदेव की समाधि स्थल के खुलने के बाद रामदेवरा आने वाले श्रद्धालुओं पर निर्भर है। ऐसे में व्यापारी वर्ग में भी खुशी है।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/covid-only-the-devotees-who-take-the-vaccine-of-19-will-be-able-to-co-6923468/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां