शिविर में उमड़ी भीड़, निपटाए कार्य


पोकरण. क्षेत्र के भणियाणा गांव में ग्राम पंचायत की ओर से मंगलवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। तहसीलदार शंकराराम गुर्जर, विकास अधिकारी गौतम चौधरी, सरपंच राजेन्द्र जाखड़, कांग्रेस नेता रणवीरसिंह गोदारा के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी शिविर में उपस्थित रहे। शिविर में ग्राम पंचायत क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे तथा अपनी लंबित समस्याओं को लेकर ज्ञापन सुपुर्द किए। अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने सरकार की ओर से संचालित योजनाओं, शिविर में किए जाने वाले कार्यों आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। ग्रामीणों ने योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ लेने के लिए आवेदन किया। अधिकारियों की ओर से आवेदनों का निस्तारण किया गया। पोकरण. भणियाणा गांव में आयोजित शिविर के दौरान कई ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। शामलाती खाते का बंटवारा कर उन्हें राहत पहुंचाई गई। भणियाणा के खसरा संख्या 1120 के खातेदार खींवसिंह व सभी खातेदारों ने उपस्थित होकर सहायक शिविर प्रभारी तहसीलदार शंकराराम गुर्जर को आवेदन प्रस्तुत किया। तहसीलदार गुर्जर ने भू-अभिलेख निरीक्षक जेठूसिंह व पटवारी हरुराम भाखर को बंटवारा तैयार करने के निर्देश दिए। राजस्व कार्मिकों ने संयुक्त खातेदारों के बीच सहमति से विभाजन प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृत करवाया। पटवारी ने विभाजन के अनुसार नामांतरणकरण एवं तरमीम कर अलग-अलग नक्शा व जमाबंदी सुपुर्द की।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/crowd-gathered-in-the-camp-work-to-be-done-7201292/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां