रीट परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी बैठने के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार
जैसलमेर.शहर कोतवाली पुलिस ने रीट परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी बैठने के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि गत 27 सितंबर को आयोजित रीट परीक्षा में एसओजी के इनपुट पर एसबीके राजकीय पीजी कॉलेज जैसलमेर के पुराना परिसर में अपने भाई की जगह फर्जी तरीके से परीक्षा देते हुए मनोहर विश्नोई को गिरफतार किया गया था। उसके कब्जे से फर्जी आधार कार्ड भी जब्त किया गया था। पुलिस थाना कोतवाली, जैसलमेर में इस संबंध में प्रकरण पंजीबद्व हुआ था। प्रकरण के अनुसंधान के दौरान फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले जोधपुर के शिकारगढ स्थित गुरूकृपा ई-मित्र संचालक रमेश विश्नोई को भी पूर्व में गिरफतार कर फर्जी आधार कार्ड बनाने में उपयोग में लिए गए कम्प्यूटर, प्रिंटर व मशीने जब्त की गई थी। प्रकरण में मूल परीक्षार्थी विकास पुत्र धनाराम विश्नोई निवासी सियागों की ढाणी, कनवास का पाना पुलिस थाना डांगियावास जिला जोधपुर की देवकिशन उप निरीक्षक मय जाब्ता की ओर से तलाश कर गिरफ्तार किया गया, जिसे अनुसंधान के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया है।
मंदिर चोरी की वारदात का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
जैसलमेर. मंदिर चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए आोपी को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि गत 26 नवंबर को धर्मेन्द्रसिंह पुत्र दानदान चारण निवासी रामा, हाल निवासी व्यवस्थापक करणी माता मंदिर जैसलमेर ने रिपोर्ट पेश की है कि 22 नवबंर को रात्रि में अज्ञात चोरों ने करणी माता मंदिर जैसलमेर में तिजोरी का ताला तोडकर नकदी चुरा कर ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने तलाशी के दौरान 30 नवंबर को प्रकरण में रामसिंह पुत्र बलसिंह निवासी बबरमगरा थाना कोतवाली जैसलमेर को दस्तयाब कर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अन्य सहयोगियों के साथ में मिलकर मंदिर चोरी करना स्वीकार किया, जिस पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/third-accused-arrested-in-case-of-fake-candidate-appearing-in-reet-exa-7203007/
Comments
Post a Comment