21 परीक्षा केन्द्रों पर 5068 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा


जैसलमेर. प्रीडीएलएड परीक्षा २०२१ के आयोजन को लेकर सोमवार को परीक्षा पूर्व राज्य स्तर से आए पर्यवेक्षण दल सहायक निदेशक मनीष कुमार गहलोत, अनुसंधान अधिकारी बृजेश वैष्णव और घनश्याम उपाध्याय ने जिला नोडल अधिकारी व मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राम खिलाड़ी बैरवा की अध्यक्षता में सह नोडल अधिकारी, प्रभारी अधिकारी व प्राधिकृत अधिकारियों की बैठक का आयोजन कर परीक्षा के संबंध में निर्देश प्रदान किए। समस्त केन्द्राधीक्षकों को सचेत व सक्रिय रहते हुए परीक्षा विभागीय निर्देशिका के अनुसार संचालन कराने की बात कही।उन्होंने बताया कि वीक्षक व परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल की अनुमति व प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी परीक्षार्थी अपने मूल पहचान पत्र एवं प्रवेश पत्र के साथ ही परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश अनुमत किया जाएगा। वीक्षक विभाग की ओर से जारी आईकार्ड के साथ ही परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश कर वीक्षण का कार्य करेंगे। बैठक के उपरांत पर्यवेक्षण दल के सदस्यों व जिला नोडल अधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।
कहां कितने विद्यार्थी
जैसलमेर में 10 परीक्षा केन्द्रों पर कुल २७०० परीक्षार्थी, भणियाणा में 1 परीक्षा केन्द्र पर 300, मोहनगढ़ में तीन परीक्षा केन्द्रों पर 615, पोकरण क्षेत्र के पांच परीक्षा केन्द्रों पर १003 और फतेहगढ़ के दो परीक्षा केन्द्रों पर 5068 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस तरह कुल २१ परीक्षा केन्द्रों पर 5068 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सर्वाधिक 525 परीक्षार्थी जैसलमेर के सेंट पॉल स्कूल परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा देंगे।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/5068-candidates-will-appear-at-21-examination-centers-7040683/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां