करणी सेना मुंबईकरणी सेना मुंबई के पदाधिकारियों का स्वागत
पोकरण. राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना मुंबई के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का पोकरण पहुंचने पर स्वागत किया गया। करणी सेना के विक्रमसिंह चंपावत भणियाणा ने बताया कि करणी सेना मुंबई के अध्यक्ष जगदीशसिंह भाणुजा अपने परिवारजनों व कार्यकर्ताओं के साथ भीलवाड़ा से पदयात्रा कर पोकरण पहुंचे। यहां पहुंचने पर करणी सेना के जिलाध्यक्ष सांगसिंह गड़ी ने उनका साफा व मालाएं पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया। इसके बाद रामदेवरा पहुंचने पर बाबा रामदेव की समाधि के दर्शनों के बाद समाधि समिति कार्यालय में करणी सेना के संरक्षक चतरसिंह बापू, करणी सेना रामदेवरा अध्यक्ष रूपसिंह, उपाध्यक्ष दुर्जनसिंह तंवर, सुमेरसिंह तंवर की ओर से स्वागत व सम्मान किया गया। अध्यक्ष भाणुजा को बाबा रामदेव के इतिहास व चमत्कारों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही करणी सेना के कार्यों, कार्यक्रमों व गतिविधियों से अवगत करवाया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। करणी सेना मुंबईकरणी सेना मुंबई के पदाधिकारियों का स्वागत
source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/welcome-to-the-office-bearers-of-karni-sena-mumbaikarni-sena-mumbai-7035209/
Comments
Post a Comment