सीमाजन कल्याण समिति की जिला बैठक संपन्न
जैसलमेर. सीमाजन कल्याण समिति की जिला बैठक सीमाजन छात्रावास के प्रांगण में संपन्न हुई, जिसमें जिला टीम एवं तहसील के पदाधिकारी शामिल हुए। जिलाध्यक्ष सवाईदान सिरवा की की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समिति के प्रदेश संगठन मंत्री राजस्थान.गुजरात का सानिध्य रहा। दो सत्रों में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए सीमाजन कल्याण समिति के प्रांतीय महामंत्री राजेश लदरेचा ने कहा कि कार्य और कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ता का जन्म होता है इसलिए कार्य के बिना कोई अस्तित्व नहीं है। उन्होंने कहा कि जैसलमेर जिले का बॉर्डर सबसे दुर्गम और विशाल है इसलिए ग्राम सुरक्षा समितियों का सक्रिय गठन अनिवार्य हो गया है। समिति के प्रांतीय महामंत्री लदरेचा ने हाल ही में संपन्न हुए रक्षाबंधन कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए भविष्य में आयोजित होने वाले शक्ति पूजन कार्यक्रम और विजय दिवस कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। समिति के जिलाध्यक्ष सवाईदान ने बैठक के समापन पर बोलते हुए कहा कि सीमावर्ती नागरिकों में राष्ट्र सुरक्षा का भाव जगाना ही हमारा उद्देश्य है।
इस अवसर पर प्रांतमंत्री विरेन्द्रसिंह सोढ़ा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य गोविंदसिंह, शरद व्यास के साथ जिलामंत्री भूरसिंह बीदा, सहमंत्री टीकमचंद जीनगर, कृष्णपाल सिंह, श्रद्धा जागरण आयाम प्रमुख हरिसिंह मिठड़ाऊ, सदस्य लक्ष्मण माली, पंकज खत्री, दौलतसिंह व जिला संगठन मंत्री वासुदेव उपस्थित थे। इस अवसर पर जैसलमेर तहसील अध्यक्ष गोविंद गर्ग, रामगढ़ तहसील अध्यक्ष सगताराम, मोहनगढ़ तहसील अध्यक्ष मलकीत सिंह, चांधन तहसील मंत्री कानसिंह, म्याजलार तहसील अध्यक्ष वीरसिंह झिनझिनियाली, तहसील अध्यक्ष गोरधनसिंह कुंडा, नगर टीम से कमलसिंह मंडली, इंद्र आदि की भागीदारी रही।
source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/district-meeting-of-seemajan-kalyan-samiti-concluded-7038974/
Comments
Post a Comment