600 किलोमीटर दूर से 80 की रफ्तार में तय कर रहे खतरे का सफर
रामदेवरा (जैसलमेर). लोकदेवता बाबा रामदेव का ***** मेला गत साल की तरह इस बार भी स्थगित है। उसके बावजूद रामदेवरा में प्रतिदिन हजारों यात्री रामदेवरा पहुंच रहे है। हजारों यात्री मोटरसाइकिलों पर नन्हे बच्चो को लिए बिना हेलमेट लगाए जान जोखिम में डाल कर रामदेवरा में दर्शन को आ रहे है।
कई मोटरसाइकिलों के दुर्घटनाग्रस्त होने से दर्जनों लोग घायल भी हुए फिर भी जिम्मेदारों की आंखे नहीं खुली है। इन दिनों हर दिन हजारों यात्री सैंकड़ों किमी पदयात्रा कर रहे हैं तो कई यात्री साइकिलों, मोटरसाइकिलों, ट्रैक्टर, ट्रक, लोडिंग टैक्सियों, जीपों व बसों आदि वाहनों में रामदेवरा आ रहे है। इन दर्शनार्थियों में ऐसे युवाओं की संख्या प्रतिवर्ष बढ़ती जा रही है, जो सपरिवार मोटरसाइकिलों पर आ रहे है। ऐसे में मोटरसाइकिलों की जोधपुर से रामदेवरा सडक़ मार्ग, बीकानेर से रामदेवरा सड़क मार्ग पर रेलमपेल लगी हुई है। दिन रात मोटरसाइकिलों पर सवार होकर सैंकड़ों किमी से यात्रा कर रामदेवरा पहुंच रहे है। इनमें से कई मोटरसाइकिलों पर तो छोटे बच्चों सहित चार से पांच लोग भी सवार होकर रामदेवरा आ रहे है। ऐसे में मोटरसाइकिल चालकों की सडक़ दुर्घटनाएं भी बढ़ती जा रही है।
अधिकांश बिना हेलमेट के
बाबा रामदेव जी का इस साल भी गत साल की तरह वार्षिक मेला प्रशासन की ओर से 7 सितंबर से 17 सितंबर तक स्थगित करने के की घोषणा गत दिनों की गई। रामदेवरा में यात्रियों का बाइक और अन्य निजी वाहनों से आने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। रामदेवरा में इन दिनों मेवाड़ क्षेत्र के उदयपुर, भीलवाड़ा, अजमेर, जयपुर के शेखावाटी व हाड़ौती आंचल के आदिवासी क्षेत्रों के साथ मध्यप्रदेश के खंडवा, रतलाम, नीमच, गुजरात के अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत सहित कई राज्यो के जिलों प्रतिदिन यात्री मोटरसाइकिलों पर हजारों की संख्या में पहुंच रहे है।
हकीकत यह भी
किसी मोटरसाइकिल पर तीन तो किसी पर बच्चों सहित आगे पीछे पांच-पांच लोग सवार होकर हजारों किमी की यात्रा कर यात्री रामदेवरा पहुंच रहे है। इनमें से अधिकांश के पास न तो कोई बाइक चलाने का लाइसेंस, न बीमा, न यातायात नियमों की जानकारी होती है तथा न ही किसी के सिर में हेलमेट होता है।
फैक्ट फाइल
-पिछले एक महीने से रामदेवरा पहुंच रहे हैं मोटरसाइकिल सवार
-5 हजार से अधिक यात्री हर दिन पहुंच रहे रामदेवरा
-3 हजार दर्शनार्थी पहुंच रहे बाहक पर हर दिन
-5 सवारियों के साथ सैकड़ों किलोमीट की दूरी तक कर करे बाइक सवार
-12 के करीब हादसे हो चुके हैं गत एक माह में पोकरण क्षेत्र में
source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/traveling-at-a-speed-of-80-from-600-km-away-7040700/
Comments
Post a Comment