सीसुब की महिला प्रहरी कोरोना पॉजिटिव


जैसलमेर। सीमांत जैसलमेर जिले में कई दिनों बाद कोरोना संक्रमण का बंद खाता फिर से खुला है। हालांकि यह केस सीमा सुरक्षा बल की महिला कांस्टेबल का है, जो परिवार के साथ छुट्टी मनाने के बाद जैसलमेर पहुंची थी। स्वास्थ्य गड़बड़ाने के बाद उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया, जिसमें महिला कांस्टेबल पॉजिटिव आई। इसके बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आया है। हालांकि चिकित्सा विभाग का कहना है कि सैन्य बलों में पॉजिटिव कैसेज को अलग से देखा जाता है। जानकारी के अनुसार महिला और उसका पति दोनों सीसुब में कार्यरत हैं तथा डाबला स्थित बटालियन में तैनात हैं।
पति की रिपोर्ट नेगेटिव
जानकारी के अनुसार महिला महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर से अपने परिवार के साथ छुट्टी मनाकर लौटी। यहां आने के बाद पति-पत्नी को बुखार आने के बाद उन्हें जवाहिर चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जहां दोनों की कोरोना जांच करवाई गई। जिसमें महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव व पति की नेगेटिव आई। चिकित्सालय के कोविड वार्ड में उनका उपचार किया जा रहा है। इस संबंध में मु य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी ने बताया कि सेना और सीमा सुरक्षा बल में बाहर से आने वाले जवानों व कार्मिकों की कोरोना जांच करवाने का प्रावधान है। जानकारी के अनुसार कोरोना की दूसरी लहर में जिले में अब तक 18393 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित हुए। जिनमें से 142 की मौत हुई और 18251 जने रिकवर हो चुके हैं।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/sisub-s-female-sentinel-corona-positive-7040685/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां