कलक्टर ने बनाई कमेटी, जमीन की पैमाइश के निर्देश
लाठी. जिले के फतेहगढ़ उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत उत्तमनगर लाला कराडा के ग्रामीणों और रिन्यू पॉवर कंपनी के बीच लंबे समय से चल रहा जमीन विवाद का मामले के बीच जिला कलक्टर ने कमेटी बनाकर जमीन की पैमाईश करने को कहा है। गौरतलब है कि इस संबंध में राजस्थान पत्रिका में समाचार प्रमुखता से प्र्रकाशित किया गया था। राजस्थान पत्रिका अखबार में 27 अगस्त को नहीं हुई जमीन की पैमाइश, स्थिति जस की तस शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने मामले पर संज्ञान लेते हुए ज़मीन की पैइमाइश करवाने के लिए एक कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी सात दिनों के भीतर ग्राम पंचायत उत्तमनगर के लाला कराडा गांव की विवादित जमीन की पैमाइश करवाकर उसका सीमाज्ञान कर जिला कलेक्टर को रिपोर्ट सौंपेंगी।
कलेक्टर ने विवादित जमीन 4 सदस्यीय कमेटी का गठन
जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने कमेटी गठन के आदेश में चार अधिकारियों को ज़मीन की पैमाइश करने के लिए नियुक्त किया है। कमेटी में महेंद्र खत्री, भू-अभिलेख निरीक्षक फतेहगढ़, चतुरसिंह, भू- अभिलेख निरीक्षक सोनू, रामलाल पटवारी रीवड़ी व पूनमसिंह पटवारी जैसलमेर शामिल हैं। जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कराडा के खसरा संख्या 101,108, 108, 480, 108, 481, 109, 109, 556, 109, 564 व 360, 501 का सीमांकन पहले किया गया था, जिसमें खसरा संख्या 106, 107 के खातेदार द्वारा इस सीमाज्ञान से अंसतुष्टि जताई। खातेदारों, ग्रामीणों एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों की मांग को देखते हुए वापिस सीमाज्ञान टीम का गठन किया गया है। तहसीलदार फतेहगढ़ को निर्देशित किया कि टीम के साथ मौजूद रहकर ग्राम कराडा की भूमि का सीमाज्ञान सात दिवस के भीतर करवायें तथा पालना इस कार्यालय को अवगत करवाएं।
source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/collector-made-committee-instructions-for-measurement-of-land-7035198/
Comments
Post a Comment