भंडारे के साथ धार्मिक अनुष्ठान आयोजित
लाठी. क्षेत्र के डेलासर गांव में स्थित बाबा मोहनपुरी महाराज के आश्रम में ब्रह्मलीन महंत दीनपुरी महाराज का दो दिवसीय भंडारा महोत्सव मंगलवार को संपन्न हुआ। भंडारे में जसोड़ावटी परगना, बडोड़ा गांव, केरालिया, लाठी, जैसलमेर, पोकरण सहित आसपास गांवों से बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे। इससे पूर्व सोमवार रात आश्रम में जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें भींयाड़ के महंत मगनपुरी, भादरिया के संतोषपुरी व अन्य भजन गायकों ने प्रस्तुतियां दी। बालेटा धाम के महंत निरंजनभारती महाराज ने बताया कि मंगलवार को सुबह सवा नौ बजे बाबा मोहनपुरी मठ डेलासर में गादीपति महंत रावलपुरी महाराज को चादर पेश की गई तथा दत्तात्रेय भगवान की पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर महंत प्रतापपुरी महाराज, परेऊ मठ के महंत औंकारभारती, कपूरिया के महंत वीरमपुरी, शेरगढ़ के महंत शिवगिरी, बालेसर के महंत महावीरगिरी, भाडख़ा के महंत दौलतपुरी, परालिया महंत गणेशपुरी, लीलसर महंत मोटनाथ महाराज सहित कई महंत व संत उपस्थित रहे तथा श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। दोपहर बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/religious-rituals-organized-with-bhandara-7040714/
Comments
Post a Comment