शिव शनि धाम मंदिर की स्थापना, निकाली शोभायात्रा, हुई विधिवत पूजा-अर्चना
जैसलमेर. जिला मुख्यालय पर जवाहिर निवास के पास स्थित छत्रपति वीर आलाजी शीश गंज मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा हनुमान चौक, गोपा चौक, गड़ीसर होते हुए आसरी मठ पहुंची, जहां शोभायात्रा का स्वागत किया गया। प्रारंभ में बुधवार सुबह शिव सुखनाथ महाराज से आशीर्वाद लेने के बाद 1008 धनीया नाथ जी के नेतृत्व में शोभा यात्रा का आगाज हुआ। कार्यक्रम जैसलमेर के पूर्व महारावल चेतन्य राज सिंह के मुख्य आतिथ्य में प्रारंभ किया गया । मठ समिति की ओर से उनका तिलक पूनम कंवर लुद्रवा द्वारा किया गया। पंडितों की ओर से उनसे असारी मठ स्थित मंदिरों की पूजा अर्चना करवा गई एवं ध्वजा भी चढ़ाई गई। उसके बाद राजगुरु से आशीर्वाद लिया। इसके बाद छत्रपति वीर आलाजी मंदिर में जाकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में देरावरसिंह सलखा सेना एवं दीप सिंह जी रणधा द्वारा छत्रपति वीर आलाजी के जीवन पर प्रकाश डाला। सवाई बिस्सा ने छत्रपति वीर आलाजी की आरती उतारी गई, वही वीरमसिंह द्वारा स्वरचित छंद सुनाई गई। महारावल चेतन्य राजसिंह ने कहा कि आज हमारा जो अस्तित्व है चाहे किला है, चाहे हम सुरक्षित हैं... वह सब ऐसे शहीदों के कारण हैं। हम उन्हें कभी नहीं भुला सकते हैं। हमें हर वर्ष उनकी जयंती को बढ़ा चढ़ाकर मनाना चाहिए। विक्रमसिंह नाचना ने ऐसे कार्यक्रम में सहयोग की बात कही। कार्यक्रम में कमल सिंह सुल्ताना ने स्तुति पेश की। मंच संचालक दलपतसिंह पूनम नगर ने छत्रपति वीर आलाजी का पूरा जीवन वृतांत पेश किया।
जिला प्रमुख प्रतापसिंह, सम प्रधान तनेसिंह सोढ़ा, फतेहगढ़ प्रधान जनकसिंह भाटी तथा समाजसेवी लखसिंह चांधन ने भी शिरकत की। समाजसेवी प्रेम सिंह परिहार ने समाज को नशे से मुक्त कराने की बात कही।
इसी कार्यक्रम में अगले वर्ष होने वाले जयंती की घोषणा की गई, जो सलखा गांव के निवासी मिलकर करेंगे। कार्यक्रम आलासर सलखा में आयोजित होगा ।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान चतुर्भुज प्रजापत, तारेंद्रसिंह, मनोहर सिंह, मोकमसिंह, मालमसिंह, जमालसिंह, मेघसिंह, छोटूसिंह बिंद, ओम सेवक, जाम खेमेन्द्र सिंह आदि ने शिरकत की । कार्यक्रम के बाद आसरी मठ की ओर से प्रसादी रखी गई। कार्यक्रम के अंत में योगिनी धनिया नाथ ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
शिव शनि धाम मंदिर की स्थापना, हुए कार्यक्रम
जैसलमेर. जिले के चूंधी क्षेत्र में लौद्रवा मार्ग स्थित शिव शनि धाम में मंदिर स्थापना की गई। यहां बुधवार सुबह आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही। पं. रमणलाल भार्गव ने बताया कि शिव भगवान व शनि महाराम का एक साथ मंदिर है। उन्होंने बताया कि जिले के श्रद्धालु यहां आकर दर्शन कर सकेंगे। इससे पूर्व धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में भक्तों की मौजूदगी रही। इस मौके पर विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/establishment-of-shiva-shani-dham-temple-procession-taken-out-duly-w-6657778/
Comments
Post a Comment