जरूरतमंदों को चरण पादुका का वितरण

जैसलमेर. भामाशाह तनसिंह चौहान की प्रथम पुण्य तिथि पर गु्रप फॉर पीपल की ओर से जरूरतमंद बालक बालिकाओं को चरण पादुकाएं वितरित की गई। इस दौरान गु्रप के सदस्यों की ओर से गो शाला में हरा चारा और गुड़ वितरण किया गया। तनसिंह चौहान की प्रथम पुण्य तिथि पर गुरुवार को तनसिंह की स्मृति में गफूर भ_ा स्थित कच्ची बस्ती के जरूरतमंद और नंगे पांव रहने वाले बच्चों को चरण पादुकाएं पहनाई गई। इस अवसर पर गु्रप संयोजक चंदनसिंह भाटी, अध्यक्ष मुकेश गज्जा, वरिष्ठ सदस्य भंवरसिंह साधना, पार्षद देवीसिंह चौहान, राजेन्द्र सुथार, जितेंद्र कुमार खत्री, भामाशाह नवीन भाटिया, राजेन्द्रसिंह चौहान सहित कई सदस्यो ने गरीब और जरूरतमंद बालक बालिकाओं को चरण पादुकाएं वितरित की। चरण पादुकाएं पहन बालक बालिकाओं के चेहरे खिल उठे । गु्रप की ओर से तुलसी गो शाला में तनसिंह की स्मृति में गो सेवा की गई। सदस्यों ने गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया । इस अवसर पर भंवरसिंह साधना ने कहा कि मनुष्य जीवन तभी सार्थक है, जब आप लोक हितार्थ कार्य करे। उन्होंने कहा कि तनसिंह जैसा व्यक्तित्व सदियों में पैदा होता है। उन्होंने तनसिंह की ओर से किए गए कार्यों से प्रेरणा लेने की बात कही। इस अवसर पर मुकेश गज्जा, देवीसिंह चौहान, राजेन्द्र सुथार आदि ने भी तनसिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। अंत में गु्रप फॉर पीपल की ओर से तनसिंह चौहान को स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/distribution-of-charan-paduka-to-the-needy-6657758/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां