नगरपालिका चुनाव 2021 : ईवीएम को रखा गया है कड़ी सुरक्षा व निगरानी में

पोकरण. नगरपालिका चुनाव 2021 के अंतर्गत गुरुवार को मतदान कार्य पूर्ण हो जाने के बाद देर शाम तक सभी वार्डों की इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनें ईवीएम जमा की गई तथा उन्हें मतगणना स्थल केन्द्र पर कड़ी सुरक्षा के बीच रखवाया गया। गौरतलब है कि पोकरण नगरपालिका में कुल 25 वार्ड है। वार्ड संख्या आठ में कांग्रेस प्रत्याशी हेमलता के निर्विरोध निर्वाचन के बाद शेष रहे 24 वार्डों में गुरुवार को मतदान संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी व उपखंड अधिकारी राजेश विश्रोई ने बताया कि गुरुवार की शाम पांच बजे तक कस्बे के सभी 24 वार्डों के लिए शांतिपूर्ण मतदान कार्य संपन्न हुआ तथा सभी मतदान मशीनों को देर शाम तक मतगणना स्थल राजकीय महाविद्यालय में जमा किया गया। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को राजकीय महाविद्यालय में मतगणना होगी। सभी जमा की गई ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के साथ राजकीय महाविद्यालय में बनाए गए स्ट्रोंगरूम में जमा किया गया है।
महाविद्यालय में की गई है कड़ी सुरक्षा
निर्वाचन अधिकारी विश्रोई ने बताया कि 31 जनवरी को सुबह नौ बजे से नगरपालिका चुनाव की मतगणना की जाएगी। जिसको लेकर 24 वार्डों की 33 ईवीएम महाविद्यालय में रखवाई गई है। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर नौ टेबल रखवाई गई है तथा चार राउण्ड में मतगणना कार्य संपन्न किया जाएगा। यहां ईवीएम की सुरक्षा के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए है। यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, जो दिन-रात मशीनों की निगरानी कर रहे है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में स्ट्रोंगरूम स्थापित कर उसमें ईवीएम रखवाकर द्वार को सील किया गया है। निर्वाचन अधिकारी विश्रोई ने शुक्रवार को महाविद्यालय में मतगणना को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। यहां सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को मतगणना के लिए सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने, बेरीकेडिंग का कार्य शीघ्र पूर्ण करने, मतगणना के लिए टेबलें लगाने, एजेंट व कार्मिकों के बैठने की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/municipal-elections-2021-evms-have-been-kept-under-strict-security-an-6658890/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां