भाजपा षड्यंत्र रचकर सरकारों को अस्थिर करने का करती है कार्य : गहलोत

पोकरण. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन आरसीए के अध्यक्ष वैभव गहलोत ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गांव, गरीब, किसान व मजदूर के विकास की बात करती है। जबकि भाजपा सत्ता हासिल करने के लिए षड्यंत्र रचकर निर्वाचित सरकारों को अस्थिर करने का कार्य करती है। उन्होंने सोमवार को पोकरण नगरपालिका क्षेत्र में चुनावों को लेकर बागर मैदान में आयोजित विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब पूरा विश्व कोरोना जैसी महामारी से झूंझ रहा था तथा देश में लोग कोरोना को लेकर भयभीत थे, तब केन्द्र सरकार मध्यप्रदेश, राजस्थान की बहुमत से निर्वाचित सरकारों को अस्थिर कर सत्ता हासिल करने जैसे षड्यंत्र रच रही थी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में प्रदेश की जनता के आशीर्वाद व निर्वाचित विधायकों की एकजुटता के चलते भाजपा को कामयाबी नहीं मिली तथा प्रदेश में कांग्रेस अपनी सत्ता बचाने में सफल रही। उन्होंने कहा कि पोकरण क्षेत्र हमेशा कांग्रेस का गढ़ रहा है। यहां पूर्व में भी नगरपालिका में कांग्रेस के बोर्ड ने शहर में विकास के कार्य किए है। उन्होंने उसी विकास को गति देने के लिए आगामी चुनावों में भी कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाकर नगरपालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार व पोकरण में कांग्रेस का विधायक है, जो राजस्थान सरकार में केबिनेट मंत्री भी है। उन्होंने कड़ी से कड़ी मिलाकर पोकरण नगरपालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनाने और विकास को गति देने का आह्वान किया।

िअल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण विभाग मंत्री शाले मोहम्मद ने कहा कि राज्य में नीत कांग्रेस ने जो भी वादें किए, वो दो वर्षों में पूरे करने के प्रयास किए है। उन्होंने कहा कि पोकरण में कृषि उपज मंडी, ट्रोमा सैंटर, इंडोर स्टेडियम स्वीकृत होना इसके प्रमाण है। आगे भी वे वादा करते है कि पोकरण जिला अस्पताल बनेगा और यहां सीएमएचओ कार्यालय शीघ्र स्थापित होगा। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के नेता झूठ की राजनीति करते है। उन्होंने कहा कि जोधपुर सांसद ने पोकरण को लम्बी दूरी से रेलों से जोडऩे का वादा किया और बजट आवंटित होने की झूठी बात भी कही, लेकिन सात वर्ष बाद भी आज तक कोई कार्य नहीं हुआ है। जल शक्ति मंत्री होने के बाद भी पोकरण क्षेत्र के कई गांव मीठे पानी को तरस रहे है। उन्होंने विकास के लिए कांग्रेस को वोट देने और नगरपालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनाने का आह्वान किया।
इन्होंने भी रखे विचार
आमसभा के दौरान जोधपुर विधायक मनीषा पंवार, प्रदेश कांग्रेस सचिव श्रवण पटेल, नगर परिषद जैसलमेर के सभापति हरिवल्लभ कल्ला, महेश व्यास फलोदी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आनंदीलाल गुचिया, रतनलाल पुरोहित, रामचंद्र कल्ला ने भी अपने विचार रखे और कांग्रेस को बहुमत दिलाने और अशोक गहलोत के हाथ मजबूत करने का आह्वान किया। पूर्व पार्षद समाजसेवी नारायणलाल रंगा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन पर्यवेक्षक लीलाधर दैया ने किया।



source https://www.patrika.com/jaisalmer-news/bjp-conspires-to-destabilize-governments-gehlot-6653055/

Comments

Popular posts from this blog

प्रत्याशी तय करने में छूटे पसीने : दोनों पार्टियों पर मंडरा रहा बगावत और भीतरघात का खतरा

युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर में दी जानकारियां